Chittorgarh News: मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ का मंदिर सोमवार रात्रि 12 बजे बाद हेप्पी बर्थ-डे टू यू सांवलिया सेठ के जयकारों से गूंज उठा. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सोमवार रात्रि 12 बजे ठाकुरजी के ओसरा पूजारियों ने ठाकुरजी को गंगाजल से स्नान करवाकर आकर्षक व भव्य श्रृंगार धारण करवाया. रात्रि 12 बजे से ठाकुरजी की महाआरती शुरू हुई. महाआरती शुरू होने के साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद लाखों श्रृद्धालुओं को कतारबद्ध होते हुए ठाकुरजी के दर्शन करवाए गए.
1/4श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के तहत ठाकुरजी की महाआरती के बाद ठाकुरजी को दो क्विंटल पंजेरी के प्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद श्रृद्धालुओं में वितरित किया गया.
2/4जैसे ही श्रृद्धालुओं को ठाकुरजी के दर्शन प्रारंभ हुए वैसे ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की सहित विभिन्न जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो उठा. भगवान श्री सांवलिया सेठ की महाआरती के बाद श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के द्वारा मावे से बनवाए गए केक का भोग लगाया गया तथा ठाकुरजी के बाल स्वरूप के हाथों केक कटवाया गया.