लिफ्ट देने के बहाने युवती के साथ घिनौना काम, फिर बोला- जब बुलाऊं तब आया करो वरना चारों बहनों को बदनाम कर दूंगा

Churu News: सरदारशहर पुलिस थाने में सोमवार शाम को एक जने के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती के साथ कई बार जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है. युवती ने अश्लील वीडियो और फोटो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. 

 

1/4

तेरी सभी छोरियों को उठाकर ले जाएंगे और बर्बाद कर देंगे

churu news 24 year old lady raped many times case filed in sardarshahar police station read story1/4

पिछले सप्ताह पहले अजय व उसके पिता व उसके परिवार के कुछ लोग हमारे घर गाड़ी लेकर आए तब अजय के हाथ में पिस्तौल था और आते ही अजय ने पिस्तौल तान दिया और मुझे जबरदस्ती गाड़ी में डालने लगा. तो मेरी छोटी बहन व मेरी मां ने शोर मचाया तो उक्त लोग गाड़ी में बैठकर भागने लगे और जाते-जाते अजय मेरी मां को कह रहा था कि कुछ भी हो जाए तेरी सभी छोरियों को उठाकर ले जाएंगे और बर्बाद कर देंगे. अजय व उसका परिवार बदमाश व गुंडा प्रवृत्ति के लोग हैं. हमें कभी भी उठा सकते हैं और हमें जान माल का खतरा बना हुआ है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

2/4

पूरे परिवार को जान से मार दूंगा

churu news 24 year old lady raped many times case filed in sardarshahar police station read story2/4

करीब 6 महीने पहले मुझे फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सरदारशहर बुलाया और जब मैं कॉलेज जा रही थी तो बीकानेर चौराहे से मुझे गाड़ी में बैठाकर रावतसर ले गया और वहां पर सादे कागजों पर मुझसे नशे के हालात में हस्ताक्षर करवाए और फिर केलनिया गांव के पास होटल में रोक कर मेरे साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद भी मुझे कई बार धमकी देकर सरदारशहर बुलाया और मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया. बाद में अजय मुझे मेरी छोटी बहनों को सरदारशहर बुलाने के लिए धमकी देने लगा तो मैंने मना किया और परिवार वालों को सब बताया तो अजय नाराज हो गया और उसने मेरे अश्लील फोटो वीडियो गांव के लड़कों को भेज दिए और मेरी मां को फोन कर गंदी-गंदी गालियां निकाली और धमकी दी की आपकी बेटी को मेरे साथ नहीं भेजा तो आपके पूरे परिवार को जान से मार दूंगा और आपकी चारों बेटियों को उठाकर ले जाऊंगा और मेरी मां को धमकी दी कि तुम्हें नहर में फेंक दूंगा.