Churu News: सरदारशहर क्षेत्र में गुरुवार शाम को हुई झमाझम तेज बारिश के चलते शहर से लेकर गांवों तक पानी ही पानी हो गया. शाम को हुई तेज बारिश के चलते मुख्य बाजार, शिव मार्केट, सब्जी मण्डी, बोडिया कुआं सहित निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया. अचानक तेज हुई बारिश के चलते कई दुकानों में पानी भर गया, जिसके कारण दुकानदारों को नुकसान का सामाना करना पड़ा.
1/5
2/5वही, तेज बारिश होने के कारण शहर के हृदय स्थल पर स्थित ताल मैदान फिर पानी से लबालब हो गया. वहीं, ताल मैदान में स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल में भी पानी घुस गया, जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अस्पताल के आवागमन बाधित हो गया.