डूंगरपुरः स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा में विवेकानंद बन स्कूली बच्चे हुए शामिल
Advertisement

डूंगरपुरः स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा में विवेकानंद बन स्कूली बच्चे हुए शामिल

Dungarpur News: स्वामी विवेकानद संदेश यात्रा सोमवार को डूंगरपुर पहुंची. जहां लोगों वाहन रैली के रूप में गुजरते हुए स्वामी विवेकानंद के जयकारे लगाए.

डूंगरपुरः स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा में विवेकानंद बन स्कूली बच्चे हुए शामिल

Dungarpur News: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार  के संस्कृति मंत्रालय की ओर से 19 नवंबर को झुंझुनूं से रवाना की गई स्वामी विवेकानद संदेश यात्रा सोमवार को डूंगरपुर पहुंची. डूंगरपुर पहुंचने पर शहर के इंडस्ट्रीज एरिया मोड़ पर यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ.  इसके बाद शहर में इसी के उपलक्ष में निकाली वाहन रैली के रूप में गुजरते हुए स्वामी विवेकानंद के जयकारे लगाए.
वही आमजन को एकता और अखंडता का संदेश दिया गया.

बता दें कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से राजस्थान के सभी 33 जिलों के मुख्यालयों और चयनित नगरों में विवेकानंद सन्देश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. 19 नवंबर को यह यात्रा झुंझुनूं से शुरू हुई थी जो की सोमवार को डूंगरपुर पहुंची.  स्वामी विवेकानंद यात्रा के शहर के इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ पर पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, सभापति अमृत कलासुआ समेत कई लोगों ने यात्रा का स्वागत किया. 

इसके बाद यात्रा इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से वाहन रैली के रूप में रवाना हुई. गाजे बाजे और आरएसएस के बैंड की धुन पर यात्रा निकली. यात्रा में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के साथ ही उनके वेश लिए स्कूली बच्चे भी शामिल हुए. स्वामी विवेकानंद के जयकारे लगाते हुए यात्रा शहर में घूमी.

यह यात्रा जिले के  नया बस स्टैंड, कॉलेज रोड, पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा, कलेक्ट्री रोड, गांधी आश्रम, हॉस्पिटल रोड, सरदार वल्लभ भाई पटेल सर्किल से होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम हॉल पहुंचेी जहां से समाज सुधारक संजय भाई रावल ने स्वामी विवेकानंद यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया. वहीं लोगों से भी स्वामी जी के बताए पदचिन्हों पर चलकर देश की एकता, अखंडता के लिए काम करने का संकेत दिया.

Reporter: Akhilesh Sharma

खबरें और भी हैं...

12 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर में लेगी एंट्री, किसानों के खेतों में बनेगा राहुल गांधी का आशियाना

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में धमाकेदार एंट्री, अशोक गहलोत-सचिन पायलट ने साथ किया डांस

Trending news