Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में कांग्रेस के नरेंद्र खोड़निया ने दुबारा कुर्सी संभाली. निलंबन के 9 महीने 4 दिन बाद वे कोर्ट द्वारा निलंबन पर स्थगन आदेश लेकर पहुंचे.
Dungarpur News: डूंगरपुर शहर के बीच जिला अस्पताल के सामने 7 साल पहले बने शॉपिंग मॉल को सस्ते दामों पर बेचने का मामला सामने आया है. 14 करोड़ 65 लाख रुपए के बेशकीमती इस शॉपिंग मॉल को 5 करोड़ 19 लाख के नुकसान पर बेचने की शिकायत की गई है. नगर परिषद के निर्दलीय पार्षद ने इसकी शिकायत स्वायत्त शासन मंत्री ओर एसीबी में की है. वही नगर परिषद इसे नियमों के अनुसार नीलामी का दावा कर रहा है.
Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा-गलियाकोट मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी और कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बारेला तालाब में एक युवक का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक अपने ससुराल गया था.
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पंचायती राज चुनावों में लागू स्थायी आरक्षण व्यवस्था को हटाकर रोटेशन प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया.
Dungarpur Police: डूंगरपुर पुलिस का अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाया जा रहे ऑपरेशन स्वच्छता ने शराब तस्करों के मंसूबो पर पानी फेर दिया है.
Rajasthan News: डूंगरपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. हरियाणा से गुजरात की ओर शराब ले जाने वाले तस्करों की सारी कोशिशें राजस्थान-गुजरात सीमा के अंतिम जिले डूंगरपुर में नाकाम हो रही हैं.
Year Ender 2025 Dungarpur: साल 2025 डूंगरपुर संभाग के लिए सामाजिक, प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहा. यह संभाग राजस्थान के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शामिल है, जहां डूंगरपुर, बांसवाड़ा और आसपास के इलाके आते हैं. 2025 में यहां आदिवासी अधिकार, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास योजनाएं, मौसम और संस्कृति से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं, जिनका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा.
Rajasthan Crime: डूंगरपुर जिले में दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाहेता घाटी गांव में एक युवक ने पत्नी के वियोग में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पत्नी 2 माह पहले झगड़ा कर अपने पीहर चली गई थी.
डूंगरपुर जिला परिषद की दिशा बैठक में भाजपा सांसद मन्नालाल रावत और बीएपी सांसद राजकुमार रोत के बीच तीखी बहस हुई. बात "तू-तू, मैं-मैं" तक पहुंची, विधायक उमेश डामोर ने भी धमकी दी. सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया.
Pension Verification Last Date: डूंगरपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत हजारों लोगों की पेंशन पर तलवार लटक सकती है. डूंगरपुर जिले में 53 हजार पेंशनधारियों ने सत्यापन नहीं करवाया है.
Dungarpur News: राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में ज्ञान, शिक्षा और समग्र विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक अहम पहल की शुरुआत की है. इसके तहत प्रदेश की ग्राम पंचायतों में ‘अटल ज्ञान केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे. इस योजना के अंतर्गत डूंगरपुर जिले में कुल 31 अटल ज्ञान केंद्र खोले जाएंगे.
सरोदा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक चिरायु पंचाल पर चाकू से ताबड़तोड़ तीन वार किए. बीच-बचाव में आए दोस्त की भी उंगलियां कट गईं. गंभीर घायल को अहमदाबाद रेफर किया गया, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.
Dungarpur News: डूंगरपुर जिले की स्पेशल पुलिस टीम (डीएसटी) ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में संचिया के पास एक पैसेंजर इको गाड़ी को रोकर तलाशी ली गई, जिसमें सवारियों के बैगों में छिपाकर रखी 19 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं.
Winter cold wind Alert: राजस्थान इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है. प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान तेजी से गिर रहा है. डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी का अब तक का सबसे कम स्तर है. लोग ठिठुरन से बचने के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हैं.
Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के साबेला बायपास स्थित सरकारी शराब ठेके पर पथराव की वारदात सामने आई है. 6 से 7 हमलावरों की ओर से किए गए पथराव में दो सेल्समैन घायल हो गए.
डूंगरपुर के रेगदडा स्कूल का भवन जर्जर होने पर शिक्षक-ग्रामीण बने भामाशाह. 90 हजार जुटाकर टीन शेड बनाया, 57 बच्चों की पढ़ाई जारी.
डूंगरपुर के ओबरी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात तीन दुकानों के ताले तोड़े. ज्वेलरी शॉप से लाखों के जेवर चोरी, CCTV में नकाबपोश कैद.
डूंगरपुर में नाबालिग छात्रा की मौत पर पटेल सेना ने न्याय की मांग उठाई. 1 माह में चालान और 3 माह में स्पेशल कोर्ट से सजा दिलाने की मांग की गई.
डूंगरपुर के 45 वर्षीय भरत दर्जी की लंबाई सिर्फ 2 फीट है. वर्षों से पेंशन के लिए भटक रहे भरत को सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा के निर्देश पर ग्रामीण सेवा शिविर में पेंशन स्वीकृत हुई. शिविर में विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई.
राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत डूंगरपुर से कामाख्या के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई. डूंगरपुर व बांसवाड़ा के 170 तीर्थयात्री भेजे गए. उदयपुर व जयपुर से भी यात्री जुड़ेंगे. यात्रा में चिकित्सा व स्टाफ की व्यवस्था है.
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के पीठ की रहने वाली एक 16 साल की छात्रा की युवक से तंग आकर विषाक्त से सेवन से मौत के मामले में हंगामा बना हुआ है. अपनी मांगो को लेकर परिजन और सर्व समाज के लोग पीठ पुलिस चौकी के बाहर रात पर डटे रहे. पुलिस ने समझाइश के प्रयास भी किए. लेकिन परिजन व सर्व समाज के लोग अपनी मांगो पर अड़े हुए है.
Dungarpur News: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाडा गांव में बारात के दौरान दुल्हे के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुल्हन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुराने विवाद के चलते अपने होने वाले जीजा के साथ जमकर मारपीट की थी, जिससे दुल्हा बेहोश हो गया. घटना के बाद शादी संपन्न नहीं हो सकी और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई.