देश में राजस्थान में सबसे ज्यादा हुई बारिश, टूटा 13 साल का रिकॉर्ड

Rajasthan Rain: राजस्थान में मानसून ने इस साल पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राजस्थान में इस बार औसत से ज्यादा बारिश हुई है. प्रतिवर्ष मानसून में बाढ़ का कहर झेलने वाले बिहार और अरूणाचल से ज्यादा बारिश राजस्थान में हुई है. इस बार प्रदेश में अब तक 699.3 एमएम बारिश हुई है. अभी दो सप्ताह तक बारिश होने की और संभावना है.

1/6

फसलों को हो सकता है नुकसान

 1/6

तेज बारिश के कारण खरीफ की फसल को इस बार नुकसान हो सकता है. पिछले साल खरीब का रकबा पूरे प्रदेश में 163 लाख हेक्टेयर था, जो इस बार 159.80 लाख हेक्टेयर का ही रह गया है. आगामी रबी की फसल पर औसत से ज्यादा बारिश का लाभ देखने को मिल सकता है.

2/6

58 दिन मानसून रहा सक्रिय

 2/6

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि मानसून ट्रफ लाइन का लंबे समय तक सामान्य स्थिति में रहना अच्छी बारिश का प्रमुख कारण है. ट्रफ लाइन ज्यादा समय तक न उत्तर दिशा में और न ही दक्षिण दिशा में शिफ्ट हुई. यही कारण रहा कि राजस्थान में प्रवेश करने के बाद से मानसून सितंबर के दूसरे सप्ताह तक सक्रिय रहा है.