Trending Quiz : होली में फगुआ क्यों गाया जाता है?
Advertisement

Trending Quiz : होली में फगुआ क्यों गाया जाता है?

Trending Quiz : ट्रेंडिंग क्विज (Trending Quiz) के प्रश्नों के माध्यम से हम आपसे कुछ ऐसे सवाल पूछेंगें, जो शायद आपके जहन में तो आए होंगे, लेकिन शायद आपको उनके जवाब पता ना हों. तो चलिए देखते हैं, कि आप हमारे सवालों के बारे में कितना जानते हैं.

 

Why is Fagua sung in Holi

General Knowledge Trending Quiz : इन दिनों लोगों को क्विज खूब पसंद आ रहा है. पहले के जवाने में दादी-नानियां हमसे ऐसी पहेलियां पूछती थीं, जो हमारे दिमाग के ऊपर से निकल जाती थीं, क्विज वही फॉर्मैट है. लोग ट्रेंडिंग क्विज के माध्यम से दुनियाभर की नॉलेज ले रहे हैं. इससे जनरल नॉलेज भी बढ़ती है, और मनोरंजन भी होता है.  

सवाल  -  होली में फगुआ क्यों गाया जाता है?
जवाब  -  भारतीय कैलेंडर और माह के अनुसार, होली का त्यौहार फागुन महीने में मनाया जाता है. इसलिए फागुन के महीने में गाए जाने के कारण इसे फगुआ नाम दिया गया है. फगुआ होली के दिन गाए जाने वाले पारंपरिक लोकगीत है, इसे फाग भी कहा जाता है.

सवाल - यमुना नदी का उद्गम कहां से होता है?
जवाब  - बता दें, कि, यमुना नदी का उद्गम यमुनोत्री से होता है.

सवाल  - गंगा नदी की लंबाई कितनी है?
जवाब  - गंगा नदी की लंबाई लगभग 2,525 किलोमीटर है.

सवाल  - भारत की सबसे शुद्ध नदी कौन है?
जवाब  - भारत की सबसे शुद्ध नदी मेघालय की उमनगोत नदी को माना जाता है.

सवाल  - भारत की सबसे छोटी नदी का नाम क्या है?
जवाब  - भारत की सबसे छोटी नदी का नाम अरवारी है. इसकी लंबाई 90 किलोमीटर है. यह राजस्थान भेजती है.

सवाल  - प्रयागराज के संगम में कौन-कौन सी नदियां मिलती हैं?
जवाब  - प्रयागराज के संगम में गंगा, यमुना और सरस्वती नदी आपस में मिलती हैं.

सवाल  - कौन सी नदी उल्टी बहती है?
जवाब  - नर्मदा नदी उल्टी बहती है. देश की अधिकतर नदियां वेस्ट टू ईस्ट बहती हैं जबकि नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती है और अरब सागर में गिरती है.

सवाल  - भारत में कौन सी नदी धरती के नीचे बहती है?
जवाब  - दरअसल, सरस्वती नदी जमीन के नीचे बहती है.

Trending news