Rajasthan election: भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज के समर्थन में भजन संध्या का हुआ आयोजन
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1974270

Rajasthan election: भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज के समर्थन में भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jaisalmer news: पोकरण से भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज के समर्थन में भजन संध्या का आयोजन किया गया. भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज के पक्ष में मतदान की अपील की भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी हुए शामिल.

महंत प्रतापपुरी महाराज के समर्थन में भजन संध्या

Jaisalmer news: पोकरण से भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज के समर्थन में भजन संध्या का आयोजन किया गया. अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक कलाकार छोटूसिंह रावणा सहीत कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां शहर के महादेव होटल पंचायत समिति सांकड़ा के आगे आयोजन किया गया.

भारी तादाद में कार्यकर्ता शामिल 
 भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज के पक्ष में मतदान की अपील की भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी हुए शामिल.  धार्मिक कार्यक्रम में देखा उत्साह का माहौल देखा गया. भाजपा प्रत्याशी महंत प्रताप पुरी महाराज भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस राज के जमकर लूट खसोट हुई, पेपर लीक करवाकर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया.

इसे भी पढ़ें: समस्याओं का निराकरण नहीं होने से परेशान ग्रामीण दी मतदान बहिष्कार की चेतावनी

कांग्रेस राज में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे 
राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा.उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर जन-जन को प्रदेश में भाजपा का कमल खिलाने के लिए रणनीति से कार्य करना है. महंत ने कहा कि कांग्रेस राज में पोकरण विधानसभा के लोग पांच वर्ष तक मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे हैं. विकास के नाम पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत है. अब जनता जाग चुकी हैं और पोकरण सहित प्रदेश में सुशासन का कमल खिलेगा.

कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज आखरी दिन है. आज प्रदेश में दिग्गज नेता से लेकर प्रत्याशी भी आखरी बार प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे. इसी के समक्ष में आज में आज भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज के समर्थन में भजन संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस पे जमकर निशाना साधा . उन्होंने कहा की कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा. कांग्रेस सिर्फ  विकास के नाम पर राजनीति करती है. 

इसे भी पढ़ें: गोलाई मोड़ पर भीषण हादसा,अनियंत्रित कंटेनर कार से जा भिड़ी, चालक की मौत

Trending news