Jhunjhunu News: आलमपुरा से एक संदेशपरक तस्वीर आई है. गांव की रूढीवादी परंपरा को तोड़ पिता ने बेटी की शादी पर घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाल समाज को समानता का संदेश दिया है. बिंदौरी में परिजनों ने भी डीजे की ताल पर जमकर डांस किया.
1/5सोनिया शर्मा के पिता अनिल कुमार ने बताया कि बेटा एक घर को संवारता है, पर बेटियां दो—दो घरों को संवारती हैं. वे समाज में यही संदेश देना चाहते है कि बेटियां बेटों से कम नहीं है.
2/5बणी ठणी दूल्हे की वेशभूषा में सोनिया शर्मा को घोड़ी पर बैठाकर आलमपुरा गांव में बिंदौरी निकाली गई. परिजनों ने डीजे के आगे जमकर ठुमके लगाए.