Photos: 2 दिन की बारिश में Jodhpur हुआ पानी-पानी, सड़कें हुई गायब, दरिया बने मोहल्ले

Jodhpur News: जोधपुर जिले में दो दिन से बारिश का दौर जारी हैं हालांकि मंगलवार सुबह से शाम तक जोधपुर शहर में 19 एमएम ही बारिश मौसम विभाग ने दर्ज की है. शाम को मौसम साफ भी हुआ लेकिन बाहरी इलाकों में भारी बारिश हुई हैं. इधर पाली जिले में एनिकट टूटने से उसका पानी लूणी थाना क्षेत्र के सतलाना गांव की करनियाली सरहद पर तक आ गया, जिसके चलते भीलों की ढाणी में 18 लोगों फंस गए. इसकी जानकारी मिलने पर लूणी थाना पुलिस व सिविल डिफेंस की टीमों ने रेस्क्यू शुरू किया हैं. 

 

1/4

डीआरएम खुद मौके पर डटे

jodhpur news water logging on roads in satlana village see photos1/4

Photograph:

पाली शहर व आस पास के इलाकों में भारी बारिश से रेलवे की पटरियां डूब गई है. जिसके चलते दो दिन से यातायात ठप हो रखा हैं. मंडल रेल प्रबंधक पंकज सिंह खुद मौके पर डटे हुए हैं. स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि करेला—पाली—बोमदडा के बीच पानी पटरियों पर पानी भरने से रेल सेवा ठप है. इसे बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है.

 

2/4

ग्रामीण क्षेत्रों में हालत खराब

jodhpur news water logging on roads in satlana village see photos2/4

Photograph:

फलौदी में भारी बारिश का दौर जारी है. इसके चलते जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में ढाणियों में पानी भर गया है. लोडियां गांव की सरकारी स्कूल में पानी भरन से दीवार गिर गई. सेतरावा में भी बारिश का दौर जारी है. विरमदेवगढ, चोरडिया जैसे ग्रामीण इलाकों में कई जगह पर जलभराव हो गया. यहां हाईवें पर पानी की चादर चल रही है. कई छोटे पुल टूटने की जानकारी मिली है.