)
Rajasthan Crime: राजस्थान के जोधपुर में बाइक सवार युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. बदमाशों ने युवक पर 5 राउंड फायर किए और हत्या करने के बाद पैदल वहां से फरार हो गए. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
यह घटना मंगलवार यानी 8 अक्टूबर दोपहर की बताई जा रही है, जब डांगियावास के खेड़ी सालवा का निवासी सुभाष सांगरिया फाटा इलाके में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था. वह रोड़ के पास अपनी बाइक लेकर खड़ा था. इसी के चलते दो बदमाश उसके पास आए और उससे बातचीत करने लगे. वहीं, एक बदमाश ने युवक का ध्यान भटकाने के लिए उसकी जेब से रुपये निकाले, तभी दूसरे ने सुभाष को छलनी कर दिया, जिससे मौक पर उसकी मौत हो गई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष बिश्नोई (19) को सांगरिया फाटा के पास गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है. बाइक पर सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही नाकाबंदी कर हत्यारों की खोज शुरू कर दी है.
पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम निशांत भारद्वाज समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए टीमें बनाई की गईं. इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें गोली चलाने की पूरी घटना देखी जा सकती है. फिलहाल जांच चल रही है. वहीं, शुरुआत की जांच में समाने आया है कि यह हत्या नौ महीने पहले एक अन्य युवक की गोली मारकर हत्या का बदला लेने के लिए की गई है. कुछ महीने पहले तक सुभाष बिश्नोई जेल में बंद था और दो महीने पहले ही जमानत पर बहार आया था.
पुलिस के अनुसार, सुभाष और उसके परिवार का गांव में जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के साथ लड़ाई चल रही है. जनवरी में सुभाष और उसके परिवार ने दूसरे पक्ष पर हमला किया था. इसके चलते सुभाष को जेल जाना पड़ा था. हाल ही में सुभाष जेल से बाहर आया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच और पूछताछ कर रही है.