टोडाभीम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार-प्रचार
Advertisement

टोडाभीम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार-प्रचार

टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई.

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता.

Todabhim: करौली के टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई.

विधानसभा क्षेत्र के गांव कैमरी में विधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा टोडाभीम यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महेश बड़ापुरा एवं नादौती यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लवकुश ढहरिया और उपाध्यक्ष ऋषिकेश अलूदा और सोशल मीडिया प्रभारी रामवतार भीलापाड़ा के द्वारा चिरंजीवी योजना, बालिका कन्यादान योजना सहित राज्य सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों जानकारी देकर इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया.

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा चिरंजीवी योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाएं. इससे आमजन को लाभ मिलेगा और सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं भी अधिक कारगर साबित हो सकेंगी. 

वहीं, यूथ कार्यकर्ताओं ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के लाभ को देखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग उनका लाभ उठाने से वंचित हो रहे हैं. ऐसे में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय लोगों को दी गई, जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सके.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और इसका फायदा लेने के लिए दस्तावेजों की जानकारी लोगों को दी. साथ हीं, लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया. 

यूथ कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार इस मुहिम को क्षेत्र में चलाया जाएगा. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य राजेश खटाना कैमरी, पूर्व सरपंच कैमरी रमेश चंद बैरवा, यूथ कांग्रेस टोडाभीम के ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश बड़ापुरा, लेखराम गुर्जर, परमवीर माली, विनोद गुर्जर,राहुल सोनी, राकेश मीणा मौजूद रहे. 

Reporter- Ashish Chaturvedi

यह भी पढ़ेंः बीजेपी की बैठक से पहले बोले अरुण सिंह, कहा- गहलोत सरकार की उल्टी गिनती होगी शुरू

Trending news