Karauli News: करौली जिले में जिला मुख्यालय के मासलपुर गेट के पास बागुर स्थित कुएं में गिरने से बालक की मौत हो गई. मृतक बालक ढोली का हार निवासी जुनैद बेग पुत्र रफीक बेग है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Karauli Accident News: राजस्थान के करौली में अनियंत्रित होकर एक जुगाड़ पलट गया, जिससे सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को श्री महावीर जी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
Karauli News: इंस्टाग्राम पर युवक ने पहले दलित लड़की से दोस्ती की और फिर उसे अपने साथ ले गया. परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और लड़की की तलाश जारी है.
Karauli News: कैलादेवी में कैलामाता का चैत्र नवरात्रि लक्खी मेला शुरू हो गया. लांगुरिया गीत और माता के जयकारे गूंज रहे हैं. इससे आस्थाधाम में मेले की रौनक छाने लगी है. भोग-प्रसाद की दुकानों के अलावा खिलौने, सिंदूर, चूड़ी सहित अन्य दुकानें सज गई हैं.
Karauli News: श्रीमहावीरजी इलाके की प्रदूषित हो रही गंभीर नदी को साफ सुथरी बनाने की मांग को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना तीरे दिन शनिवार को भी जारी रहा.
Karauli News : पूरे राजस्थान की तरह ही करौली के टोडाभीम में भी शीतला माता को ठंडे का भोग लग रहा है. सुख समृद्धि की कामनाएं करने श्रद्धालु मंदिरों में कतारे लगाते दिख रहे हैं.
Karauli News: करौली बालघाट थाना क्षेत्र के नागल सुल्तानपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. महिलाओं के साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़ दिए, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके परिवार के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला किया.
Hindaun, Karauli News: करौली के हिण्डौन शहर में सूने मकान से चोरों ने नगदी और लाखों रुपये के गहने पार किए. पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया.
Karauli News: जिले में शनिवार को पुलिस द्वारा होली का आयोजन किया गया. इस दौरान करौली कोतवाली और पुलिस लाइन में होली का पर्व मनाया गया.
Rajasthan Accident: करौली कैलादेवी मार्ग स्थित गदका की चौकी के पास एक ट्रोला ने एक राहगीर को टक्कर मार दी. दुर्घटना में राहगीर संजय जाटव की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ट्रोला को जब्त कर लिया और आरोपी चालक की तलाश कर रही है.
Karauli News: प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मंगलवार को करौली दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.
Karauli News: सपोटरा थाना पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी घटना के समय से फरार चल रहे थे. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.
Karauli News: राजस्थान सरकार के बजट में सपोटरा विधानसभा को बड़ी सौगातें मिलीं, जिनमें अस्पताल, बस स्टैंड, सड़कें और खेल स्टेडियम शामिल हैं. इन घोषणाओं से क्षेत्र में खुशी की लहर है. विधायक हंसराज मीणा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया.
Karauli News: करौली के वार्ड 9 और 11 में कीचड़ भरी सड़कें और खुले ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहे हैं. स्कूली बच्चों समेत आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन की अनदेखी से आक्रोश बढ़ रहा है. स्थानीय लोगों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
Karauli News: गढ़मोरा थाना पुलिस ने 2 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ विक्की निवासी चिरावण्डा गढ़मोरा है.
Rajasthan News: करौली जिले के हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में मां की हत्या करने के आरोपी कलयुगी बेटे दयाल जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है.
Karauli News: हिण्डौन में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है. हिण्डौन के सदर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने पैसे नहीं देने पर अपनी 60 वर्षीय मां की हत्या कर दी.
Karauli News: राजस्थान के करौली के सपोटरा उपखंड के करणपुर कस्बा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्कूली छात्रों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन छात्र घायल हो गए.
Rajasthan Crime: करौली के कुड़गांव में महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी पीहर छोड़ने की कहकर बस में दिल्ली ले गया और वहां ले जाकर दो दिन तक उससे गंदी हरकतें की.
Karauli Accident News: राजस्थान के करौली के रहने वाले लोगों की भीषण सड़क हादसा में मौत हो गई. टोडाभीम से महाकुंभ नहाने के लिए जा रहे किआ कार में सवार मामी-भांजे की मौत हो गई. दोनों गाड़ियों में सावर 9 लोग घायल हो गए.
Rajasthan Crime: राजस्थान के करौली जिले में एक पति को अपनी पत्नी से विश्वासघात मिला, जिसके बाद पति ने पत्नी को मजा चखाने के लिए खुद ही पुलिस के सामने सारे राज खोल दिए. जानें पूरा मामला क्या है.
Karauli News: गुढ़ाचंद्रजी थाना पुलिस ने ऑपरेशन स्मैक अकाउंट के तहत दो तस्करों को गिरफ्तार कर 21.27 ग्राम स्मैक, 59 हजार नकद और बाइक जब्त की. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई. पुलिस अब नेटवर्क खंगाल रही है, जल्द और गिरफ्तारियां संभव!