Add Zee Business As A Preferred Source
App

Photos: हिण्डौन में नहीं सुधार पा रहे बाढ़ के हालात, लगातार हो रही बारिश से बढ़ रही मुसीबत

Published: Aug 13, 2024, 12:44 PM|Updated: Aug 13, 2024, 12:44 PM

Karauli News: हिण्डौन शहर में बने बाढ़ के हालात तीसरे दिन भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार हो रही बारिश ने लोगों के साथ प्रशासन की मुसीबतें भी बढ़ा दी हैं. लगातार बारिश के कारण जलस्तर कम नहीं हो रहा है. वहीं दूसरी ओर लोगों तक पहुंचने वाली मदद में भी परेशानी आ रही है. सोमवार को तीसरे दिन सुबह से ही बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण कॉलोनी एवं बाजारों में जल स्तर और अधिक बढ़ने लगा है. हालांकि प्रशासन की ओर से जल निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं लेकिन वह नाकाफी साबित होते दिखाई दे रहे हैं.