नागौर मेड़ता कृषि उपज मंडी में बढ़ी ग्वार की आवक, ये हैं आज के ताजा भाव
Advertisement

नागौर मेड़ता कृषि उपज मंडी में बढ़ी ग्वार की आवक, ये हैं आज के ताजा भाव

Nagaur Merta Mandi Bhav : पिछले कुछ दिनों से ग्वार के भावों में कमी आ रही थी लेकिन कल का दिन नागौर मेड़ता मंडी अच्छा रहा और ग्वार के भावों में उछाल देखने को मिला

 

नागौर मेड़ता कृषि उपज मंडी में बढ़ी ग्वार की आवक, ये हैं आज के ताजा भाव

Nagaur Merta Mandi Bhav : राजस्थान के नागौर जिला मुख्यालय और मेड़ता के कृषि उपज मंडी में दो दिनों से ग्वार में तेजी देखने को मिल रही है.  वहीं पिछले कई दिनों से ग्वार के भावों में कमी आ रही थी, लेकिन कल एक साथ ही चार सौ रूपए का उछाल आया है और आज भाव 5900 रूपए तक पहुंच गया.

वहीं अब पिछले दो दिनों से ग्वार के भावों को देखते हुए, किसानों ने मंडियों में ग्वार की आवक बढ़ा दी है और अब आने वाले दिनों में किसानों का कहना है, कि ग्वार में तेजी आयेगी. वहीं अब आने वाले दिनों में मंडी में ग्वार की आवक अधिक होने की आशंका जताई जा रही है.

इधर नागौर कृषि उपज मंडी में जिंस के भावों की बात करें तो जीरा न्यूनतम 19 हजार और अधिकतम 23 हजार पांच सौ तक बिका है. वहीं मूंग की बात करें तो आज मूंग न्यूनतम 6 हजार और अधिकतम 7 हजार पांच सौ तक बिका है. साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 4000 और अधिकतम 5900 तक बिका है.

 BJP Jan Aakrosh Yatra : आज से बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले, दशहरा मैदान में जेपी नड्डा की बड़ी सभा

वहीं आज के मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 20000 और अधिकतम 24000 तक बिका. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6000 और अधिकतम 7380 तक बिका है. वहीं ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 5400 और अधिकतम 5840 तक बिका है. वहीं आपको बता दें कि इन दिनों ग्वार के भावों तेजी के साथ उतार चढ़ाव देखने को मिले रहे हैं 

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 
मूंग न्यूनतम 6000 अधिकतम 7500
ग्वार न्यूनतम 4000 अधिकतम 5900
चना न्यूनतम 3800 अधिकतम 4300
जीरा न्यूनतम 19000 अधिकतम 23500
सौंफ न्यूनतम 10000 अधिकतम 13000
तारामीरा न्यूनतम 4500 अधिकतम 5200
रायड़ा न्यूनतम 5000 अधिकतम 6400
मोठ न्यूनतम 5200 अधिकतम 6000
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 11000 अधिकतम 15500
तिल न्यूनतम 8000 अधिकतम 14200
मेथी न्यूनतम 4500 और अधिकतम 5200
ज्वार न्यूनतम 2500 और अधिकतम 4000
मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 
मूंग न्यूनतम 6000 अधिकतम 7380
ग्वार न्यूनतम 5400 अधिकतम 5840
चना न्यूनतम 4500 अधिकतम 4811
जीरा न्यूनतम 20000 अधिकतम 24000
सौंफ न्यूनतम 11000 अधिकतम 12126
तारामीरा न्यूनतम 4950 अधिकतम 4950
रायड़ा न्यूनतम 5800 अधिकतम 6540
सुआ न्यूनतम 7500 अधिकतम 8425
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 13500 अधिकतम 14900
असालिया न्यूनतम 7000 अधिकतम 7750
मूंगफली न्यूनतम 4900 अधिकतम 5500

रिपोर्टर - दामोदर ईनाणियां 

Bharat Jodo Yatra : मलारनाडूंगर में 15 बीघा खेत में होगा राहुल गांधी का बसेरा, किसानों ने कहा मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं

 

Trending news