Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना राजस्व विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जिसमें कर्मचारियों ने एक 10 साल पहले मृत व्यक्ति को जिंदा दिखा दिया. जानिए क्या है पूरा मामला.
Nagaur Theft News: नागौर में रियांबड़ी उपखण्ड के ग्राम लाडवा में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए करीब 45-46 तोला सोना और 100 तोला चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया.
Didwana Topper Deepika Ranawat: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. टॉप-5 में चार छात्राओं ने जगह बनाई. डीडवाना की दीपिका रानावत ने 99.80% अंक हासिल कर साइंस स्ट्रीम में टॉपर्स में जगह बनाई. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया और बताया कि वे रोज सुबह 4 बजे पढ़ाई करती थीं. आगे वे सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं.
Nagaur Weather Update: नागौर जिले में मौसम लगातार बदल रहा है और आने वाले दिनों में आंधी-तूफान व बारिश की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तेज हवाएं, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. 1-2 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से शुष्क रह सकता है, लेकिन 3-5 अप्रैल के बीच नया विक्षोभ सक्रिय होकर फिर से बारिश और तूफान ला सकता है. बदलते मौसम से किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Didwana News: डीडवाना में 45 दिनों के लिए इंदिरा गांधी नहर का पानी बंद रहेगा, जिससे जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है. हालांकि जलदाय विभाग ने नोखा दइया डैम में पानी का भंडारण कर लिया है और ट्यूबवेल व टैंकरों के जरिए सप्लाई बनाए रखने की तैयारी की है. प्रशासन ने लोगों से पानी बचाने और सावधानी बरतने की अपील भी की है.
RBSE 10th Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम बीते दिन 24 मार्च को जारी हुआ, जिसमें डीडवाना-कुचामन जिले ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया.
Nagaur News: नागौर के मकराना में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ रसद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 प्रतिष्ठानों से 9 सिलेंडर जब्त किए. कार्रवाई के दौरान एक होटल पर विवाद और आत्मदाह की धमकी से हड़कंप मच गया, जबकि सोशल मीडिया पर मारपीट की अफवाह भी फैल गई.
Nagaur News: नागौर जिले के पादू कलां थाना क्षेत्र इलाके में एक प्लास्टिक के कट्टे में एक महिला का शव मिला, जिसका सिर और पांव के पंजे गायब थे. महिला की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई.
नागौर के पादु कलां क्षेत्र के पंचरडा गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव कट्टे में मिला, जिससे सनसनी फैल गई. शव से सिर और पैरों के पंजे गायब थे. मृतका की पहचान पालड़ी निवासी 70 वर्षीय नाथी देवी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार लूट की नीयत से हत्या की आशंका है.
Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले के नावा शहर में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे और बहू ने चाचा पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसे काफी चोटें आई.
Deedwana News: डीडवाना जिला मुख्यालय पर रसद विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया और 53 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया.
Swarnim Rajasthan Nagaur: ज़ी राजस्थान न्यूज चैनल ने शनिवार 14 मार्च 2026 को सामाजिक सरोकार की पहल के तहत नागौर जिले में ‘स्वर्णिम राजस्थान नागौर’ नाम से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. इस मौके पर समाज सेवा और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वालों में गोविन्द सिंह, सुरेश चौधरी, पवन मांजू, आर्यना चौधरी समेत की नाम शामिल हैं.
Swarnim Rajasthan Nagaur Live: ज़ी राजस्थान न्यूज चैनल आज शनिवार 14 मार्च 2026 को सामाजिक सरोकार निभाते हुए नागौर जिले में विशेष कार्यक्रम 'स्वर्णिम राजस्थान नागौर' आयोजित करेगा, जिसमें समाज सेवा और मानवता के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी, राजस्थान लघु उद्योग निगम अध्यक्ष डॉ. आरुषि मलिक ने शिरकत करेंगे.
Swarnim Rajasthan Nagaur: ज़ी राजस्थान न्यूज चैनल ने आज शनिवार 14 मार्च 2026 को सामाजिक सरोकार निभाते हुए नागौर मेंमें विशेष कार्यक्रम 'स्वर्णिम राजस्थान नागौर' आयोजित किया, जिमें समाज सेवा और मानवता के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम मेंमें चीफ गेस्ट के तौर पर राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी, राजस्थान लघु उद्योग निगम अध्यक्ष डॉ. आरुषि मलिक ने शिरकत की.
Nagaur Police News: राजस्थान के नागौर जिले में फरार चल रहे NDPS आरोपी अर्जुनराम विश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने महज 25 पैसे का इनाम घोषित किया है. आमतौर पर अपराधियों पर हजारों या लाखों रुपये का इनाम रखा जाता है, लेकिन नागौर पुलिस ने यह प्रतीकात्मक इनाम रखकर अपराधियों को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है. एसपी मृदुल कच्छावा के इस फैसले ने पूरे प्रदेश में चर्चा और हैरानी पैदा कर दी है.
Nagaur Police News: राजस्थान के नागौर में फरार ड्रग्स आरोपी अर्जुनराम विश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने महज 25 पैसे का इनाम घोषित किया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. इस अनोखे इनाम ने पूरे प्रदेश में चर्चा छेड़ दी है. मृदुल कच्छावा के अनुसार यह फैसला अपराधियों को संदेश देने और अवैध कमाई से दिखावा करने वालों की ‘हवाबाजी’ खत्म करने के उद्देश्य से लिया गया है.
Rajasthan News: नागौर जिले के मूण्डवा कस्बे में वेंकटेश मंदिर से हुई 50 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस की असाधारण मेहनत और समर्पण से मात्र 17 दिनों में सुलझ गया. चोरी की सूचना मिलते ही मूण्डवा थानाधिकारी सुरेश कुमार ने भगवान वेंकटेश के सामने प्रण लिया कि "या तो चोरी का पूरा माल बरामद कर लाऊंगा, नहीं तो मूण्डवा छोड़ दूंगा." इसी दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने अपनी टीम के साथ जांच शुरू की.
नागौर के ईनाणा गांव में होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सांगड़े, रामा-श्यामा, डांडिया और सामाजिक सुधार के अनूठे परंपराओं का संगम है, जहां शराबबंदी, पेरावणी रोक और जाति भेद मिटाने जैसे फैसले भी लिए जाते हैं.
ईरान-इजराइल जंग के बीच नागौर के खींवताना निवासी दलीप की ओमान के खासब पोर्ट पर मिसाइल हमले में मौत हो गई. वे स्काईलाइट कंपनी के तेल टैंकर पर कार्यरत थे. हमले में जहाज क्षतिग्रस्त हुआ, पायलट आशीष कुमार का शव मिला, जबकि दलीप की बॉडी नहीं मिली.
Nagaur News: अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर कई हमले किए, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में हमला किया. ऐसे में खाड़ी के देशों में भी ईरानी मिसाइलें गिरी हैं, जहां डीडवाना कुचामन जिले के हजारों लोग फंसे हुए हैं.
Nagaur News: जिले के गोटन के एक प्राइवेट स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बच्ची खेलते-खेलते अचानक लड़खड़ाकर गिरती दिखाई दे रही है. स्कूल स्टाफ तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.