नव वर्ष के साथ शिव MLA रविंद्र सिंह भाटी ने शुरू की जन सम्मान यात्रा, बाबा गरीब नाथ के मठ में की पूजा अर्चना
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2038734

नव वर्ष के साथ शिव MLA रविंद्र सिंह भाटी ने शुरू की जन सम्मान यात्रा, बाबा गरीब नाथ के मठ में की पूजा अर्चना

बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा से युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा वासियों का आभार जताने व जन समस्याओं को सुनने के लिए नव वर्ष पर जन सम्मान पदयात्रा का आगाज किया.   शिववासियों के नाम संदेश  ….

नव वर्ष के साथ शिव MLA रविंद्र सिंह भाटी ने शुरू की जन सम्मान यात्रा,  बाबा गरीब नाथ के मठ में की पूजा अर्चना

Ravindra Bhati Jan samman Yatra: बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा से युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा वासियों का आभार जताने व जन समस्याओं को सुनने के लिए नव वर्ष पर जन सम्मान पदयात्रा का आगाज किया.

 

विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने यात्रा की शुरुआत शिव विधानसभा मुख्यालय स्थित बाबा गरीब नाथ जी के मठ में पूजा अर्चना कर शुरुआत की और उसके बाद मानसरोवर स्थित मवड़ियो के मंदिर में दर्शन कर यज्ञ के आहुति दी. और उसके बाद शिव कस्बे में घर-घर जाकर पदयात्रा के जरिए रविंद्र सिंह भाटी ने सभी लोगों का आभार जताया.

 

इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पार्टी का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार पुष्प वर्षा से भी स्वागत किया. नव वर्ष पर आम जनता की समस्याओं को सुनने व शिव विधानसभा के मतदाताओं का आभार जताने के लिए आयोजित जन सम्मान पदयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों व युवाओं में भी उत्साह का माहौल है.

 

 

ये भी पढ़ें- 

नए साल पर सरकार का तोहफा, राजस्थान में 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर, जानें कैसे?

करौली: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Trending news