Tonk: टोंक में उपखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, गांधीवादी विचारकों ने निभाई भागेदारी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1758190

Tonk: टोंक में उपखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, गांधीवादी विचारकों ने निभाई भागेदारी

Tonk: टोंक में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति "शान्ति एवं अहिंसा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा टोंक ब्लॉक पर एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार 28 जून को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया.

 

Tonk: टोंक में उपखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, गांधीवादी विचारकों ने निभाई भागेदारी

Tonk News: शान्ति एव अहिंसा प्रकोष्ठ टोंक ब्लॉक सयोजक विकास विजयवर्गीय ने प्रशिक्षण शिविर में पधारे सभी अगंतुओ का अभिनंदन स्वागत करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी के सिद्धांत जन-जन तक पहुंचे इसके लिए शांति एव अहिंसा निदेशालय की स्थापना कर एक इतिहास रचा है.

 उन्होंने बताया की शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशक मनीष शर्मा द्वारा राजस्थान के सभी जिलो में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ की स्थापना कर जन- जन तक गांधी जी के विचारो को पहुंचाने का काम किया है.

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति शान्ति एव अहिंसा विभाग के जिला संयोजक सुनील बंसल ने महात्मा गांधी जी के जीवन मूल्यों की महत्वता के बारे में बताया उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महात्मा गांधी के विचारों को फैलाने के लिए किए जा रहे हैं, प्रयासों के बारे में बताते हुए सभी लोगों को महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने के लिए कहा.उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया.

विकास अधिकारी पंचायत समिति टोंक रामअवतार यादव ने महात्मा गांधी का जीवन परिचय देते हुए गांधीजी के मूल्यों के बारे में बताया.गांधी दर्शन पर चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे महात्मा गांधी नरेगा ,श्रम कार्ड ,पालनहार आदि के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करने आए लोगों को जानकारी दी.

गांधीवादी विचारक पी.सी जैन ने गांधी दर्शन समिति के कार्यालय के उद्घाटन की बधाई के साथ अपने उद्बोधन में कहा की महापुरुषों ने त्याग से आजादी दिलाई उनके मूल्यों को अपनाने के लिए जोर दिया.

 महात्मा गांधीजी से जुड़े जीवन के अद्भुत स्मरण विस्तार से बताएं.उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में भारतीय बंधुआ मजदूरों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष के बारे में बताया.उन्होंने शिविर में आए लोगों से महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित प्रश्न भी पूछे जिनका प्रशिक्षण प्राप्त करने आए युवा महिला पुरुषों ने बढ़-चढ़कर जवाब दिए.

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम गुप्ता ने कहा कि आप हम जिस स्वतंत्रता के आनंद ले रहे हैं, उसके लिए महात्मा गांधी जी ने बहुत तप तपस्या और संघर्ष किया था.उन्होंने गांधीजी के संघर्ष पर प्रकाश डाला.महिला बाल विकास अधिकारी संगीता ने अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आगंतुकों को अवगत कराया.

ग्राम विकास अधिकारी प्रहलाद चौधरी ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज के समय में हमें गांधी दर्शन की आवश्यकता महत्वपूर्ण है एवं गांधीजी के सिद्धांतों पर अमल करना आज के युग में बहुत जरूरी है.ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने सरकार द्वारा आम जनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन योजनाओं का लाभ कैसे मिले इसकी जानकारी शिविर में उपस्थित लोगों से साझा की.

व्याख्याता एवं गांधीवादी विचारक सर्वेश कुमार मेहरा ने कहा की महात्मा गांधी जी का जीवन आसान नहीं था, उन्होंने उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों के बारे में बताया उन्होंने गांधीजी के बचपन के उन किस्सों को भी बताया जिसमें विद्यालय में शिक्षक के कहने पर भी उन्होंने नकल करने से मना कर दिया था. गांधी जी द्वारा बचपन से ही छुआछूत को पाप माना जाता था.उन्होंने भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव की फांसी रोकने के संबंध में गांधी जी द्वारा कुछ नहीं करने की गलत अफवाह के संबंध में भी बताया.

ब्लॉक सी.एम.एचओ रामकिशोर बेरवा द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई.गांधी दर्शन के सदस्य सुभाष मिश्रा ने महात्मा गांधी जी की जीवन पर आयोजित गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर की उपयोगिता के बारे में बताया.गांधी दर्शन के सदस्य पंकज यादव ने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों के बारे में जानकारी देते हुए शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ द्वारा गांधी दर्शन के लिए चलाएं जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया.

गांधी दर्शन के सदस्य एडवोकेट कैलाश सैनी ने कहा कि गांधीजी सिर्फ हमारे अतीत ही नहीं भविष्य भी हैं उन्होंने अधिवक्ता होने के नाते आमजन के अधिकारों की रक्षा हेतु सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में बताया.

प्रशिक्षण शिविर में नवीन त्रिपाठी ,हारून सर,जुनेद सर,प्रधान मीणा, दिलीप सैनी, मैना जाट ,मीनाक्षी शर्मा ,यमुना शर्मा, सपना गुर्जर ,आकाश शर्मा ,राहुल सैनी, अजय मीणा,दीपक मीणा ,भागीरथ शर्मा ,पूजा यादव, रेखा बेरवा, सोनू यादव ,केशव पांचाल ,दिलखुश यादव, शैतान सिंह, श्रवण मीणा सहित ब्लॉक से पधारे प्रशासनिक अधिकारीगण गांधीवादी विचारक एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने आए महिला पुरुष मौजूद रहे! संपूर्ण कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डी.डी गुप्ता द्वारा किया गया.

ये भी पढ़ें- जयपुर से दिल्ली दौड़ भाग, क्या पक रही खिचड़ी! आलाकमान की शरण में चौधरी-खाचरियावास-डूडी-जसोल

 

Trending news