Tonk News: राजस्थान में टोंक जिले से आधा दर्जन नीलगायों की सामूहिक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लांबा हरि सिंह थाना क्षेत्र के गुलगांव गांव के समीप खेतों में शिकारियों ने करीब आधा दर्जन नीलगायों को निशाना बनाया और उनका मांस अपने साथ ले गए, जबकि खेतों में जगह-जगह नीलगायों के अवशेष छोड़ गए.
टोंक में 77वें गणतंत्र दिवस पर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने ध्वजारोहण किया, ऑपरेशन सिन्दूर और सेना के शौर्य का किया बखान.
Ek Kadam Vikas ki Ore Tonk : राजस्थान में टोंक जिले में आज ज़ी राजस्थान ने 'एक कदम विकास की ओर' कार्यक्रम में जिले की तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित किया. इन लोगों ने अपने अच्छे कामों से न केवल जिले का नाम रोशन किया है बल्कि उसके विकास में भी अग्रणी भूमिका निभाई है. इनमें अंजना चौधरी, अकबर खान, जितेंद्र सिंह नरूका, ललिता पारिक, जीतपाल मीणा समेत कई नाम शामिल हैं.
Ek Kadam Vikas Ki Ore Tonk: ज़ी राजस्थान के कार्यक्रम 'एक कदम विकास की ओर' 23 जनवरी, शुक्रवार के दिन, टोंक में हुआ, जहां टोंक की प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ-साथ शहर के भविष्य का रोडमैप भी तैयार हुआ और निवाई और देवली-उनियारा के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विजन और रणनीतियों को साझा किया गया.
Ek Kadam Vikas ki Ore Tonk Live : अपने सामाजिक सरोकार को निभाते हुए, ज़ी राजस्थान का कारवां 23 जनवरी 2026, शुक्रवार के दिन 'नवाबों के शहर' टोंक पहुंचा. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टोंक की ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ना और जिले की प्रगति के लिए एक ठोस रोडमैप पर चर्चा करने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित करना है.
छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान CRPF इंस्पेक्टर भंवरलाल मीणा शहीद हो गए. अगले महीने बेटे की शादी के लिए छुट्टी पर घर आने वाले थे.
टोंक और देवली थाना क्षेत्र में दो ठिकानों सहित कुल तीन ठिकानों पर DST की टीम ने छापेमारी की कार्यवाही कर अवैध हथियार बनाने का कारखाना पकड़ने के साथ ही बारूद ओर पोटाश के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर मौके छह तलवारे समेत भारी मात्रा में अवैध हथियारो के पुर्जे जब्त किए है.
Tonk Farmers Protest: टोंक जिले में लाम्बा बांध के डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर किसान महापंचायत युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा.
Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले के देवरी ग्राम में खुदाई के दौरान मिली सिल्वर देग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल मामले में जांच जारी है.
टोंक के टोडा, दूनी और देवली में बजरी लीजधारकों ने नदी के बहाव क्षेत्र को मोड़कर अवैध बजरी निकाली. ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन खान विभाग चुप्पी साधे है. मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है.
Tonk News: टोंक जिले में निवाई की ग्राम पंचायत सींदड़ा के गांव देवरी में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब खेतों के समीप स्थित चारागाह भूमि में खुदाई के दौरान एक सिल्वर देग मिलने की सूचना सामने आई.
Tonk News: टोंक नेशनल हाइवे पर मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट ओर अन्य विस्फोटक मामले को लेकर बुधवार की रात IB ओर गुरुवार की सुबह NIA की टीम ने पकड़े गए. आरोपियों से गहन पूछताछ की. उसके बाद अवैध विस्फोटक के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों सुरेंद्र मोची ओर सुरेन्द्र पटवा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने 5 दिन के पीसी रिमांड पर पुलिस को सौंपा है.
Tonk News : बीसलपुर बांध मेंं अक्टूबर, नवंबर माह में ही बांध खाली होने लग जाता था, वहीं इस साल 20 दिसंबर से बांध खाली होने लगा है. वह भी काफी कम खाली हो रहा है. नहरों ओर पेयजल सप्लाई में पानी छोड़ने के बावजूद आठ दिन में महज पांच सेंटीमीटर पानी बांध में कम हुआ है. बांध का जलस्तर 315.45 आर एल मीटर है.
राजस्थान OBC आयोग के सदस्य मोहन मोरवाल ने जिला परिषद में जनसंवाद कर नगरीय व पंचायती राज संस्थाओं में ओबीसी को पर्याप्त राजनैतिक प्रतिनिधित्व देने पर चर्चा की.सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत रिपोर्ट तैयार होगी.
Rajasthan Viral Video: टोंक. बजरी माफिया की बेखौफी फिर सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के बंबोर रोड पर तीन ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी से लदकर फिल्मी स्टाइल में सरपट दौड़ रही थीं. पुलिस को सूचना मिलते ही चेज शुरू हुआ, लेकिन माफिया ने आधे रास्ते में ही ट्रॉली बीच सड़क पर खाली कर दी और फरार हो गए. इस दौरान एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा.
Rajasthan Government Project: टोंक जिले में निवाई के झीलाई रोड रेलवे ब्रिज का 46.29 करोड़ की लागत से आज भव्य लोककर्पण समारोह का आयोजन किया गया.
Tonk Cyber Fraud: टोंक जिले में साइबर अपराध के विरुद्ध DST टीम टोंक ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 70 लाख रुपए की साइबर ठगी का खुलासा किया है.
Tonk News: 'रात की चुप्पी में टूटी सांसों की डोर, खेतों का रखवाला हो गया सदा के लिए मौन', सत्तर बरस का श्रम, माथे पर ईमान, चार अजनबी आए और छीन लिए उसके प्राण..." यह मार्मिक और सख्त टिप्पणी विशिष्ट न्यायाधीश (एससी-एसटी कोर्ट) आरती माहेश्वरी ने अपना फैसला सुनाते हुए की. न्यायालय ने 10 साल पुराने अलीगढ़ थाना क्षेत्र के कासिमपुरा हत्याकांड में तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
Tonk News : टोंक में कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों की मांग को देखते हुए पानी समय से पहले छोड़ने का निर्णय लिया गया.
टोंक में मंत्री मदन दिलावर के सामने आरोप लगाया गया कि पूरी ढाणी बीजेपी वोटर है, फिर भी डेढ़ किमी की कच्ची सड़क आज तक नहीं बनी. बारिश में यह रास्ता दलदल बन जाता है और बच्चों और बुजुर्गों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गुजरना पड़ता है.
Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 75 प्रतिशत डेटा का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है.
टोंक के निवाई में खेत पर रखवाली कर रहे किसानों के पास लेपर्ड का 5–7 दिन का शावक पहुंचा. डर के बीच किसानों ने दुलारा और वन विभाग को सूचना दी.