उदयपुर की घाटा वाली माता ने की थी मुगल आक्रांतों से मेवाड़ की रक्षा, जानें चमत्कारी इतिहास

Published: Oct 10, 2024, 01:37 AM|Updated: Oct 10, 2024, 01:37 AM
Udaipur News: नवरात्रि के पावन पर्व पर हम आज आपको एक ऐसे शक्ति के दर्शन कराएंगे, जिसने रियासत काल में मुगल आक्रांतों से मेवाड़ की रक्षा की थी. यह शक्तिपीठ उदयपुर के पूर्व दिशा में स्थापित है. चामुंडा माता का यह चमत्कारी स्थान भक्तों में घाट वाले माता जी के नाम से विख्यात हैं. यहां दर्शन करने जाने वाले हर वक्त की माता मनोकामना को पूरा करती हैं.