1/7परिजनों को समझाने के बाद पुलिस ने देवराज का शव सौंप दिया है. देवराज के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जुटी है. मिली जानकारी के मुताबिक मोक्षधाम में देवराज का अंतिम संस्कार किया गया. चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल होने के बाद से ही पुलिस प्रशासन सतर्क था. धारा 144 लागू होने के साथ-साथ जिले में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई थीं. वहीं अब डॉक्टरों द्वारा देवराज को मृत घोषित करने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आज सुबह आठ बजे के देवराज का भारी पुलिस बद की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया है.
2/7देवराज की मौत के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है. गुस्साए परिजनों ने देवराज का शव लेने से इनकार कर दिया था. वहीं काफी समझाने के बाद देवराज के परिजन माने और संविदा नौकरी और 51 लाख के मुआवजे के बाद वि शव लेने के लिए राजी हुए. बता दें कि देवराज पर आयान नाम के छात्र ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद देवरात गंभीर रूप से घायल हो गया था. डॉक्टरों की जानकारी के मुताबिक ज्यादा खून बहने की वजह से देवराज की मौत हुई है.