Published: Aug 14, 2024, 02:30 AM IST|Updated: Aug 14, 2024, 02:30 AM IST
यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान भले ही अभी नहीं हुआ हो लेकिन तैयारियां कई दौर तक पहुंच चुकी है. बीजेपी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी उपचुनाव की बिसात बिछा दी है. सबसे हॉट सीट मिल्कीपुर को बीजेपी से बचाने के लिए अखिलेश ने कई बड़े सिपहलसार खड़े कर दिए हैं, जिसमें चाचा शिवपाल भी मौजूद है. जबकि बीजेपी की तरफ से भी सीएम योगी समेत कई बड़े नेता मैदान में उतर चुके हैं.