भारत का बढ़ा मान! सोमवार को UN Security Council में लगेगा तिरंगा झंडा
Advertisement
trendingNow1820872

भारत का बढ़ा मान! सोमवार को UN Security Council में लगेगा तिरंगा झंडा

सोमवार को विशेष समारोह के दौरान UN में भारत समेत नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको के झंडे लगाए जाएंगे. पांचों देश UN के अस्थायी देश बन जाएंगे. भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष होगा और फिर 2022 में एक महीने के लिए परिषद की अध्यक्षता करेगा.

भारत का बढ़ा मान! सोमवार को UN Security Council में लगेगा तिरंगा झंडा

न्यूयॉर्क: नए साल 2021 की शुरुआत भारत के लिए कई मायने में यादगार बनने वाली है. भारत एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थाई सदस्य बनने के लिए तैयार है. सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय झंडा (Indian Flag) लगाया जाएगा. इसी के साथ भारत शक्तिशाली निकाय में दो वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करेगा.

बताते चलें कि झंडा लगाने की परंपरा की शुरुआत कजाकिस्तान ने 2018 में की थी. 4 जनवरी को आधिकारिक रूप से पहले कार्य दिवस के मौके पर 5 नए अस्थायी सदस्य देशों के झंडे एक विशेष समारोह के दौरान लगाए जाएंगे. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरूमूर्ति तिरंगा लगाएंगे और उम्मीद है कि समारोह में वह संक्षिप्त संबोधन भी देंगे. भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको अस्थायी सदस्य बने हैं. 

ये भी पढ़ें:- AIIMS डायरेक्टर ने कहा, Bharat Biotech की Corona Vaccine का हो सकता है वैकल्पिक इस्तेमाल

वे अस्थायी सदस्यों इस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडा, ट्यूनिशिया, वियतनाम तथा पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ इस परिषद का हिस्सा होंगे. भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष होगा और फिर 2022 में एक महीने के लिए परिषद की अध्यक्षता करेगा. बताते चलें कि परिषद का अध्यक्ष हर सदस्य एक महीने के लिए बनता है, जो देशों के अंग्रेजी अल्फाबेट्स के नाम के अनुसार तय किया जाता है. 

(इनपुट- भाषा) 

VIDEO

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news