उत्तर प्रदेश में बन सकती है भाजपा की सरकार : सर्वे
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand314687

उत्तर प्रदेश में बन सकती है भाजपा की सरकार : सर्वे

चुनाव पूर्व कराए गए एक सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। 'इंडिया टुडे-एक्सिस' की ओर से कराए गए सर्वे में भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। अक्टूबर में नोटबंदी से पहले जहां भाजपा का वोट शेयर 31 प्रतिशत था वह दिसंबर में बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया है।

उत्तर प्रदेश में बन सकती है भाजपा की सरकार : सर्वे

दिल्ली : चुनाव पूर्व कराए गए एक सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। 'इंडिया टुडे-एक्सिस' की ओर से कराए गए सर्वे में भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। अक्टूबर में नोटबंदी से पहले जहां भाजपा का वोट शेयर 31 प्रतिशत था वह दिसंबर में बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया है।

गौरतलब है कि 2012 के विधानसभा चुनावो में भाजपा का वोट शेयर 15 प्रतिशत था। भाजपा ने 2012 में 47 सीटें जीती थीं। सर्वे से पता चलता है कि नोटबंदी का मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। 

सर्वे के अनुसार 403 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 206 से 216 सीटें मिल सकती है। जबकि सपा को सर्वे में 26 प्रतिशत वोट शेयर मिले हैं। सपा चुनाव के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और उसे 92 से लेकर 97 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के अनुसार बसपा को 79-85 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस छह प्रतिशत वोट शेयर के साथ 5 से 9 सीटों पर सिमट सकती है।

सर्वे के अनुसार राष्ट्रीय लोक दल, अपना दल और वाम दलों को सात से ग्यारह सीटें मिल सकती हैं। 

दिलचस्प बात यह है कि सर्वें में अखिलेश मुख्यमंत्री के रूप में सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बनकर उभरे हैं। सर्वे में शामिल 33 प्रतिशत लोग अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।  

Trending news