West UP Rain: मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ में महज कुछ घंटों के भीतर इतनी बारिश दर्ज की गई है, जिसने पिछले डेढ़ दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं बिजनौर जिले में मानसून ने 304 मिलीमीटर वर्षा का नया रिकॉर्ड बनाया है.
Ganga Expressway: मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेस से यूपी का एक और जिला जुड़ने वाला है. बताया जा रहा है कि अब इस एक्सप्रेसवे का विस्तार अमरोहा-बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक किया जाएगा. जिससे इस जिले के किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं. जानिए क्या कह रहे हैं किसान?
Bijnor Fire: बिजनौर के बढ़ापुरा गांव में बनी पशुशाला में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें सात पशुओं की मौत हो गई. करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान भी जलकर खाक हो गया.
Bijnor News: बिजनौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली. भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या ससुराल वालों ने की है.
Lucknow Video: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा (IBPS Clerk Exam) में सेंधमारी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है. बिजनौर पुलिस ने मास्टरमाइंड आनंद कुमार समेत उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में दूसरे के स्थान पर बैठकर एग्जाम दे रहे थे. बिजनौर पुलिस ने यह कार्रवाई बीआर परीक्षा केंद्र के संचालक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है.
Wildlife Alert in UP: बिजनौर में भेड़िए के आतंक का अंत हो गया है. दरअसल, जिले में दोबारा लंगड़ा भेड़िया लौट आया था. कई लोगों को उसने अपना निशाना बनाया था. जिसे अब कैद कर लिया गया है. देखिए ये लेटेस्ट रिपोर्ट...
Rajiv Chaudhary/ Bijnor: बिजनौर में एक नौकरानी का किचन में घिनौनी हरकत करने का वीडियो सामने आया है.वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किचन में घुसकर एक बर्तन में पेशाब करती है और फिर उसे बर्तनों पर छिड़क देती है. महिला की यह घिनौनी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. यह वीडियो बिजनौर के नगीना में एक बड़े व्यापारी के घर का बताया जा रहा है और इसमें दिखने वाली महिला घर की नौकरानी है.
Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मौलाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मौलाना जकी अपने साथियों के साथ गाजा के लोगों के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे थे.
Bijnor News: बिजनौर जिले के स्योहारा ब्लॉक का एक स्कूल इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है. दरअसल, इस स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल का नाम हिंदी, इंग्लिश के साथ-साथ उर्दू में भी लिखवा दिया. जो लोगों को पसंद नहीं आया.
गुलदार ने किसानों पर किया हमला, जान बचानी पड़ गई भारी, देखें Live Video Bijnor/Rajeev Chaudhary: बिजनौर में खेतों में काम कर रहे किसानों पर गुलदार ने हमला कर दिया. गुलदार का हमला देख किसान जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए दिखाये. घटना शहर कोतवाली के मुबारकपुर तालन गांव की है. गुलदार जिले भर मे 27 लोगो को अपना शिकार बना चुका है. वन विभाग की टीम गगुलदार को पकड़ने में जुटी है.
Sunil Pal Kidnapping: बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान के अपहरण मामले में एक और आरोपी को धर दबोचा गया है. हालांकि आरोप ने बिजनौर में खुद ही सरेंडर किया. बुधवार को आरोपी अपनी मां के साथ हाथ ऊपर कर थाने पहुंच गया और मांफी मांगने लगा. गिड़गिड़ाते हुए उसने पुलिस से कहा कि मुझे माफ कर दीजिए, मैं कसम खाकर कहता हूं कि अब अपराध नहीं करूंगा.
Bijnor: यूपी के बिजनौर का एक मामला सामने आ रहा है, जहां एक यात्री ट्रेन के डब्बे में खुद को बंद करके आत्महत्या की धमकी दे रहा है. दरअसल यहां शख्स पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर खुद को ट्रेन के डिब्बे में बंद कर लेता है और आत्महत्या करने की धमकी देता है, जिसके बाद ट्रेन के बाहर पुलिस और यात्रियों की भीड़ लग गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो..
Bijnor Video: बिजनौर रेलवे स्टेशन पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन में सवार एक यात्री ने पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर दिव्यांग डिब्बे में बंद कर लिया और जमकर हंगामा करने लगा. सूचना पर भारी संख्या पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझा बूझकर ट्रेन से उतारने के प्रयास में जुटी. करीब दो घंटे से ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही. युवक को मान मनोव्वल कर ट्रेन से पुलिस ने उतारा.
Bijnor Theft Case: बिजनौर में एक अजीब चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें चोरों ने किसी महंगे सामान की बजाय एक फूलों का गमला चुरा लिया. यह चोरी इतनी अनोखी है कि अब यह चर्चा का विषय बन चुकी है.
Bijnor News: हाल ही में एक होटल में खाना खाने गए दो गुटों के बीच विवाद ने खासी सुर्खियां बटोरीं. अचानक शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते हाथापाई का रूप ले लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. वायरल हो रहे वीडियो देखकर लोग हैरान हो गए.
BIjnor Video/राजवीर चौधरी: उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से हादसे का एक वीडियो सामने आया है. बिजनौर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. जहां तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से एक बाइक सवार 20 फीट दूर जाकर गिरा. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.
Bijnor video viral: बिजनौर के शम्भा बाजार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सिंघाड़े बेचने वाले एक व्यक्ति इरशाद पर सिंघाड़ों पर तेजाब डालने का आरोप लगा है. स्थानीय लोगों ने इरशाद को इस हरकत के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. घटना थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां बाजार में यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों का आरोप है कि इरशाद 'तेजाब जिहाद' में शामिल था और वह सिंघाड़ों को तेजाब से दूषित कर रहा था. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.
Bijnor News: कार न चलने पर आपने कार को धक्का तो जरूर लगाया होगा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग ट्रेन को धक्का देते नजर आ रहा है. ये वीडियो यूपी के बिजनौर का है, जहां ट्रेन का इंजन ना चलने पर रेलवे विभाग के कर्मचारी ट्रेन को धक्का लगा रहे हैं. देखें वीडियो
बिजनौर में फ़्लाईओवर पर चलती कार बनी आग का गोला जिससे देखने के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई. कार मे सवार तीन लोगो ने कार से कूदकर बामुश्किल अपनी जान बचाई. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफी देर बाद आग पर काबू पाया. देखते ही देखते चंद मिंटो मे अर्टिगा कार जलकर खाक हुई. यह पूरा मामला थाना नजीबाबाद के जलालाबाद फ़्लाईओवर का है.
Junaid Wooden Bullet: उत्तरप्रदेश के बिजनौर के रहने वाले मोहम्मद जुनैद सैफी ने अपनी कलाकारी से सभी को हैरानी कर दिया. जुनैद ने अपनी पुरानी पैशन बाइक को लकड़ी की बुलैट में बदल दिया है. मोहम्मद जुनैद सैफी बिजनौर के गांव देवरपुरा ब्लॉक जलीलपुर के रहने वाले हैं, जो कारपेंटर का काम करते हैं. जुनैद ने इस बाइक को 95 हजार रुपये लगाकर तैयार किया है. जिसे वह 1.5 लाख रुपये में बेचने की योजना बना रहा है. जानें बाइक की सारी खासियत
Bijnor Video/राजवीर चौधरी: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक अनोखी वीडियो वायरल हो रही है. जहां बाइक के शौकीन कारीगर मोहम्मद जुनैद सैफी ने कुछ नया कर दिखाने के लिए लकड़ी की बुलेट ही बना डाली. जुनैद द्वारा बनाई गई यह लकड़ी की बुलेट मात्र 95000 में बनकर तैयार हुई है. जोकि पेट्रोल से चलते हुए 50 किमी का माइलेज देती है. इसके साथ ही इस लकड़ी की बुलेट को खरीदने के लिए जुनैद पर लगातार मुंबई, गुजरात और दिल्ली के खरीदारों के फोन आ रहे हैं. देखें वीडियो.
Rajneeti: जिसका शिकार बिजनौर से लेकर बांग्लादेश तक के हिंदु हो रहे हैं. बांग्लादेश में तो बीते करीब एक महीनों से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का दौर जारी है. तो वहीं अब उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ऐसी ही घटना हुआ. जहां कुछ नफरती एजेंडा चलाने वाले तत्वों ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की. भगवान की प्रतिमा को खंडित किया गया. जिसपर लोगों का गुस्सा भड़का और अब पुलिस एक्शन की बात कह रही है. अब सवाल है कि आखिर बिजनौर से लेकर बांग्लादेश तक हिंदुओं के खिलाफ ऐसी साजिश कौन रच रहा है.