UP AI Exit POLL 2024: यूपी में सही साबित हुआ ZEENIA एग्जिट पोल, INDIA गठबंधन की बल्ले-बल्ले
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2275059

UP AI Exit POLL 2024: यूपी में सही साबित हुआ ZEENIA एग्जिट पोल, INDIA गठबंधन की बल्ले-बल्ले

UP AI Exit POLL 2024: ZEENIA के एआई एग्जिट पोल (AI Exit POLL 2024) ने उत्तर प्रदेश में चौंकाने वाली नतीजे दिए हैं. टेलीविजन के इतिहास में पहली बार एआई एंकर के जरिए एग्जिट पोल पेश किए गए. 

UP AI Exit POLL 2024

UP AI Exit POLL 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों भी जी न्यूज के एआई एग्जिट पोल से मिलते जुलते दिखाई दे रहे हैं. ZEE AI Exit Poll ने बीजेपी को 35-40 औऱ इतनी ही सीटें सपा-कांग्रेस गठबंधन को देने का अनुमान जताया था. अभी के आंकड़े भी इसी के आसपास दिख रहे हैं. बीजेपी गठबंधन अभी 34 के करीब सीटों पर अटका है. सपा 37 और कांग्रेस सात सीटों पर आगे है. एग्जिट पोल के इन सटीक आंकड़ों ने एआई एग्जिट पोल के आलोचकों की बोलती बंद करने का काम किया है.

इस बीच न्‍यूज चैनल के इतिहास में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई ने एग्जिट पोल पेश किया है. ZEE News की पहली एआई एंकर ZEENIA ने देश भर में करीब 10 करोड़ लोगों पर किए गए सबसे बड़े सर्वे के आधार पर एग्जिट पोल पेश किया है. एआई एंकर ZEENIA ने बताया कि यूपी में बीजेपी की आंधी आ रही है. 

ZEENIA ने यूपी में बताया किसको कितनी सीटें मिल रहीं 

ZEENIA के एआई एग्जिट पोल (AI Exit POLL 2024) ने उत्तर प्रदेश में चौंकाने वाली नतीजे दिए हैं. इसमें बीजेपी को 52-58, सपा-कांग्रेस गठबंधन को 22-26 और अन्य को एक लोकसभा सीट मिलते दिख रही हैं. 

ZEENIA ने पश्चिम बंगाल के भी एग्जिट पोल पेश किए 
ZEENIA के एआई एग्जिट पोल (AI Exit POLL 2024) ने पश्चिम बंगाल की सीटों को लेकर नतीजे दिए हैं. इसमें NDA को 20 से 24 सीट, इंडिया गठबंधन को 0 से 1 सीट, टीएमसी को 16 से 22 सीटें मिलते दिख रही हैं. वहीं, अन्‍य के खाते में कोई सीट नहीं जाती दिख रही हैं. 

क्‍या कहते हैं आंध्र प्रदेश के एग्जिट पोल 
ZEENIA के एआई एग्जिट पोल (AI Exit POLL 2024) आंध्र प्रदेश के आंकड़े पेश किए हैं. यहां एनडीए को 12-14, इंडिया को 02-04 और अन्य 06-10 सीटें मिल रही हैं. 

यूपी का एग्जिट पोल 2024 (80 सीटें)

सर्वे एजेंसी-                         बीजेपी        सपा-कांग्रेस       बसपा     अन्य
इंडिया टीवी सीएनएक्स          62-68           10-16            00      01-02
जन की बात                         69-74           12-6              00        00
रिपब्लिक भारत मेट्राइज          68-74          12-06           00         00
रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू     69               11               00          00
इंडिया न्यूज डायनामिक्स              69              11                00         00
न्यूज नेशन                                67                10                00           03

DISCLAIMER : 2024 के लोकसभा चुनाव के सातों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है और 4 जून को नतीजे आएंगे. उससे पहले ZEE NEWS अपने दर्शकों के लिए पहली बार एआई एग्ज़िट पोल लेकर आया है. इस महा एग्ज़िट पोल में हम देश की कई बड़ी एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े दिखाएंगे. आपको बता दें कि जो आंकड़े ZEE NEWS दिखाएगा वो अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे से निकले आंकड़े हैं, जिनके लिए ZEE NEWS जवाबदेह नहीं है.  ये आंकड़े लोकसभा चुनाव का नतीजा नहीं हैं सिर्फ़ एग्ज़िट पोल है.

Trending news