Advertisement
  • Amitesh Pandey

    अमितेश पांडेय

    Senior Sub Editor

    Zee News डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हूं. यूपी-उत्तराखंड सेक्‍शन में हाईपर लोकल, क्राइम, राजनीतिक खबरों पर काम करता हूं. प्रयागराज से ताल्‍लुक रखता हूं. लखनऊ, प्रयागराज और गाज‍ियाबाद में रिपोर्टिंग करने का भी अनुभव है. राजनीति, खेल जैसे विषयों में विशेष रुचि रखता हूं. प्रयागराज से ही पत्रकारिता की पढ़ाई की है. ग्राउंड रिपोर्टिंग सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 8 साल का अनुभव है. अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिंदुस्तान अखबार में काम कर चुका हूं.

Stories by Amitesh Pandey

कानपुर किडनी कांड में MBA छात्र आयुष के ऑपरेशन का CCTV फुटेज सामने आया, 85 मिनट में कर दिया किडनी ट्रांसप्लांट

kanpur video

कानपुर किडनी कांड में MBA छात्र आयुष के ऑपरेशन का CCTV फुटेज सामने आया, 85 मिनट में कर दिया किडनी ट्रांसप्लांट

Kanpur Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट कांड में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. तफ्तीश में यह स्पष्ट हो गया है कि यह कोई साधारण मामला नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और तकनीकी रूप से संचालित अवैध नेटवर्क था, जिसमें अस्पताल के अंदर तक गहरी साजिश रची गई थी. पुलिस द्वारा सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के दौरान सामने आया कि आहूजा अस्पताल के ओटी मैनेजर और टेक्नीशियनों की टीम इस पूरे खेल में सक्रिय भूमिका निभा रही थी.

Apr 12,2026, 23:54 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के लिए हुई ट्रेन की चेन पुलिंग, उल्टे रेलवे को ही ठहरा दिया जिम्मेदार

Jhansi Railway Station

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के लिए हुई ट्रेन की चेन पुलिंग, उल्टे रेलवे को ही ठहरा दिया जिम्मेदार

Jhansi Video: झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने चेन पुलिंग कर पंजाब मेल ट्रेन रुकवाई. तब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म के आखिरी छोर पर पहुंच चुकी थी. इस मसले पर सफाई देते हुए उन्होंने इसके लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहरा दिया. उन्होंने कहा कि चेन पुलिंग करानी पड़ी लेकिन मेरी गलती नहीं है. पूरी रेलवे की गलती है. उमा ने कहा कि मैं 2.18 पर स्टेशन आ गई थी और ट्रेन थी 2.23 पर. इन्होंने कहा कि एस्केलेटर से ऊपर ले जाएंगे. इसकी बजाय इन्होंने मुझे गाड़ी दे दी. सामने से पंजाब मेल निकली. मैं पांच मिनट खड़ी रही वहीं. रास्ते में एक हाथठेला मिला, वह निकल नहीं पा रहा था.

Apr 12,2026, 23:45 PM IST

सायरन से गूंज उठा गंगा घाट, मथुरा नाव हादसे से वाराणसी जल पुलिस ने लिया सबक

Varanasi

सायरन से गूंज उठा गंगा घाट, मथुरा नाव हादसे से वाराणसी जल पुलिस ने लिया सबक

Varanasi Video: ​मथुरा नाव हादसे के बाद वाराणसी में अलर्ट घोषित किया गया है. शनिवार को गंगा में जल पुलिस का सायरन गूंजता रहा. नियमों की अनदेखी करने वालों को जल पुलिस ने चेतावनी दी. बताया गया कि मथुरा की घटना से सबक लेते हुए वाराणसी जल पुलिस ने गंगा में गश्त बढ़ा दी है. ​जल पुलिस के जवान लगातार एनाउंसमेंट कर सैलानियों और स्थानीय लोगों को सचेत कर रहे हैं. ​जल पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट पहनकर ही नौका विहार करने की अपील की. ​क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एफआईआर के निर्देश दिए हैं.

Apr 11,2026, 23:54 PM IST

एक भी मुसलमान नहीं, फिर भी नाम मियांपुर.... सीएम योगी ने बदला एक और गांव का नाम

Lakhimpur Kheri

एक भी मुसलमान नहीं, फिर भी नाम मियांपुर.... सीएम योगी ने बदला एक और गांव का नाम

Miyapur Name Changed: उत्तर प्रदेश के एक और गांव का नाम बदल दिया गया है. लखीमपुर खीरी जनपद के मोहम्मदी तहसील के मियांपुर गांव का नाम रविंद्र नगर कर दिया गया है. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ये ऐलान किया. सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे. यहां सीएम योगी ने 213 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद सीएम योगी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय बसे हुए हिंदुओं को भौमिक अधिकार का दर्जा दिया है. साथ ही सरकार द्वारा दी जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाने का आश्वासन दिया.

Apr 11,2026, 23:36 PM IST

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, सीएम योगी ने 35 PPS अफसरों का किया ट्रांसफर

pps transfer list

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, सीएम योगी ने 35 PPS अफसरों का किया ट्रांसफर

PPS Transfer List: योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है. यूपी के 35 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है. ASP स्तर के इन अफसरों को कई जिलों में नई तैनाती भी दी गई है. पीपीएस अफसर अशोक कुमार सिंह को बहराइच से लखनऊ भेज दिया गया है. उन्हें उपसेनानायक एसडीआरएफ मुख्यालय बनाया गया है. वहीं, पीपीएस अफसर संजीव कुमार सिन्हा को रायबरेली से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है. आलोक सिंह-।।। को प्रयागराज से अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली बनाया गया है. अजीत कुमार रजक को जौनपुर से अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) गोंडा बनाया गया है. डॉ.

Apr 9,2026, 23:36 PM IST

सहारनपुर के स्कूलों पर सख्ती, फीस—यूनिफॉर्म और किताबों की मनमानी पर जुर्माना

Saharanpur

सहारनपुर के स्कूलों पर सख्ती, फीस—यूनिफॉर्म और किताबों की मनमानी पर जुर्माना

Saharanpur Video: सहारनपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुरू होने से पहले जिलाधिकारी मनीष कुमार बंसल ने सीबीएसई व आईसीएसई स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित विद्यालय फीस वृद्धि विनियम अधिनियम के तहत स्कूलों को 60 दिन पहले फीस स्ट्रक्चर जारी करना अनिवार्य है, लेकिन अब तक 60 विद्यालयों ने यह नहीं किया. ऐसे स्कूलों को 2 दिन में वेबसाइट और जिला विद्यालय निरीक्षक को विवरण देने के निर्देश दिए गए. डीएम ने पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता कई दुकानों व ऑनलाइन माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा.

Apr 8,2026, 23:54 PM IST

पीएम मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, सहारनपुर से सड़क मार्ग से पहुंचेंगे देहरादून

Delhi Dehradun Expressway

पीएम मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, सहारनपुर से सड़क मार्ग से पहुंचेंगे देहरादून

Delhi Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर यानी एक्सप्रेसवे की सौगात देने जा रहे हैं. दिल्ली देहरादून के उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल भी जारी हो गया है. पीएम मोदी देहरादून में एक जनसभा भी संबोधित करेंगे. इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं. 14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का शुभारंभ करने जा रहे हैं. इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र ढाई घंटे की रह जाएगी.

Apr 8,2026, 23:54 PM IST

Video: होल्डिंग में अखिलेश यादव की तुलना रहमान डकैत से की, 'ल्यारी राज' पर मचा बवाल

Azamgarh

Video: होल्डिंग में अखिलेश यादव की तुलना रहमान डकैत से की, 'ल्यारी राज' पर मचा बवाल

Azamgarh Video: प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित जौनपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अमेठी, गोंडा, हरदोई, सीतापुर के बाद आजमगढ़ में भी विवादित होल्डिंग ने सियासी माहौल गरम कर दिया है. इस होल्डिंग में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की तुलना पाकिस्तान के ल्यारी शहर के रहमान डकैत से की गई है. इससे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है. होल्डिंग पर लिखा है आपको क्या चाहिए धुरंधर काम या अखिलेश का ल्यारी राज?. इस संदेश में पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी इलाके का जिक्र है, जो कभी गैंगवार और हिंसा के लिए कुख्यात रहा है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 में इस इलाके का उल्लेख किया गया है.

Apr 7,2026, 23:45 PM IST

दुबई की तर्ज पर बसेगा नया ग्रेटर आगरा! नदियों के नाम पर बसेंगी 10 लग्जरी टाउनशिप, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Greater Agra

दुबई की तर्ज पर बसेगा नया ग्रेटर आगरा! नदियों के नाम पर बसेंगी 10 लग्जरी टाउनशिप, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Greater Agra: 'ग्रेटर आगरा' परियोजना को एक अनोखी पहचान देने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने एक शानदार योजना तैयार की है। इस नए शहर की 10 प्रमुख टाउनशिप के नाम भारत की पवित्र और प्रमुख नदियों के नाम पर रखे जाएंगे। यह न केवल शहर को एक सांस्कृतिक स्वरूप देगा, बल्कि सेक्टरों की पहचान करना भी आसान बनाएगा. योगी सरकार की 'नए शहर प्रोत्साहन योजना' और शहरी विस्तारीकरण के तहत आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा इस विशाल टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है. ग्राम रायपुर और रहन कलां की 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 अत्याधुनिक आवासीय टाउनशिप बसाई जाएंगी.

Apr 7,2026, 23:36 PM IST

आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, दुग्ध अवशीतन केंद्र का किया लोकार्पण, देखें वीडियो

Azamgarh news

आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, दुग्ध अवशीतन केंद्र का किया लोकार्पण, देखें वीडियो

Azamgarh Video: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ के कन्धरापुर क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित ग्राम मीरिया रेहड़ा में श्रीबाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के अवशीतन प्लांट का लोकार्पण कर अवलोकन किया. वहीं, उन्होंने पौधारोपण भी किया. इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) का शुभारम्भ और Gausort एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं का शुभारम्भ किया. प्लाण्ट से लाभान्वित 3 महिला लाभार्थियों और 3 लखपति दीदी महिला उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया.

Apr 7,2026, 0:27 AM IST

Trending news

Read More