SP ने गाजियाबाद से दिया सुरेंद्र कुमार को टिकट, अब तक 16 नाम तय कर चुकी है पार्टी
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand506961

SP ने गाजियाबाद से दिया सुरेंद्र कुमार को टिकट, अब तक 16 नाम तय कर चुकी है पार्टी

सुरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा को गाजियाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, कैराना से रालोद की मौजूदा सांसद तबस्सुम हसन इस बार इसी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगी.

SP ने गाजियाबाद से दिया सुरेंद्र कुमार को टिकट, अब तक 16 नाम तय कर चुकी है पार्टी

नई दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर के लिए यूपी में समाजवादी पार्टी टि‍कट देने के मामले में सबसे आगे दिखाई दे रही है. पार्टी ने गाजियाबाद से सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी को टिकट दिया है. बीएसपी के गठबंधन में सपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. अब तक पार्टी ने 16 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार तय कर दिए हैं. बड़ी बात ये है कि उसकी साझीदार बीएसपी ने एक भी उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया है.

सपा सूत्रों ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा को गाजियाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, कैराना से रालोद की मौजूदा सांसद तबस्सुम हसन इस बार इसी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगी. इसके अलावा पूर्व सांसद शफीक उर रहमान बर्क संभल से सपा के प्रत्याशी होंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को गोण्डा सीट से टिकट दिया गया है. राम सागर रावत बाराबंकी (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे. रावत इससे पहले भी बाराबंकी से पांच बार सांसद रह चुके हैं.

सपा 11 उम्मीदवारों की तीन सूची पहले ही जारी कर चुकी है. शुक्रवार की सूची के साथ ही पार्टी 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है. सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आयी हैं.

मैनपुरी                      मुलायम सिंह यादव       
बदायुं                        धर्मेंद्र यादव
फिरोजाबाद               अक्षय यादव             
इटावा                       कमलेश कठेरिया
रॉबर्ट्सगंज                भाईलाल कौल
बहराइच                    शब्‍बीर बाल्‍मीकि
गाजियाबाद                सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी
कैराना                      तबस्‍सुम हसन
कन्‍नौज                     डिंपल यादव
हाथरस                     रामजीलाल सुमन
मिर्जापुर                    राजेंद्र एस विंद
गौंडा                        विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह
बाराबंकी                  राम सागर रावत
संभल                      शफीकुर रहमान बर्क
हरदोई                     ऊषा वर्मा
खीरी                       पूर्वी वर्मा

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अजित सिंह के रालोद को तीन सीटें दी गयी हैं जबकि गठबंधन ने दो सीटें सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी का क्षेत्र अमेठी से प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है.

Trending news