लखनऊ: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर यूपी कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में
Advertisement

लखनऊ: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर यूपी कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर यूपी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग ही अंदाज में प्रदर्शन किया. दर्जनों की संख्या में प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

लखनऊ: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर यूपी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग ही अंदाज में प्रदर्शन किया. दर्जनों की संख्या में प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे. उनकी अगुवाई करते हुए कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहीं. 
कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. ये लोग पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम को लेकर नाराज थे. प्रदर्शन में करीब 50 कार्यकर्ता शामिल रहे. 
इस दौरान यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात नजर आई. कई बार पुलिस फोर्स और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी देखी गई. कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस को हिरासत में भी लेना पड़ा. 

WATCH LIVE TV

 

Trending news