UP BY ELECTION 2020: भाजपा का दबदबा बरकरार, 7 में से 6 सीटों पर किया कब्जा, 1 सीट सपा के खाते में
Advertisement

UP BY ELECTION 2020: भाजपा का दबदबा बरकरार, 7 में से 6 सीटों पर किया कब्जा, 1 सीट सपा के खाते में

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. जिसमें 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 1 सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है.  

UP BY ELECTION 2020: भाजपा का दबदबा बरकरार, 7 में से 6 सीटों पर किया कब्जा, 1 सीट सपा के खाते में
LIVE Blog

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं जिसमें 6 सीट भारतीय जनता पार्टी और 1 सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है. बुलंदशहर से ऊषा सिरोही, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, नौगांवा सादात से संगीता चौहान, टूंडला से प्रेमपाल सिंह धनगर, देवरिया सदर से डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, घाटमपुर से उपेंद्रनाथ पासवान और मल्हनी से सपा के लकी यादव ने जीत दर्ज की है. 

fallback
घाटमपुर से बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्रनाथ पासवान ने जीत हासिल की.

fallback

बुलंदशहर से बीजेपी प्रत्याशी ऊषा सिरोही ने जीत हासिल की.
बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 20962 वोटों के बड़े अंतर से मात दी. वहीं ऊषा सिरोही को कुल 86879 वोट मिले.

fallback

बांगरमऊ से बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने कांग्रेस की आरती बाजपेयी को मात देकर जीत दर्ज की है.

बीजेपी: श्रीकांत कटियार - 71303
कांग्रेस: आरती बाजपेई - 39929 
सपा: सुरेश पाल - 35306 
बीएसपी: महेश पाल - 19046 

fallback

जौनपुर, मल्हनी से सपा प्रत्याशी लकी यादव ने 4459 वोटों से हासिल की जीत. 

fallback
नौगांवा सादात से बीजेपी प्रत्याशी संगीता चौहान ने 15169 वोटों से हासिल की जीत. 

fallback

टूंडला से भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर को जीत मिली है.
सपा के महाराज सिंह धनगर को 17216 वोटों से शिकस्त दी. 

बीजेपी - 72,084
सपा - 54,868
बसपा - 40,635

fallback

देवरिया से भाजपा प्रत्याशी डॉ सत्य प्रकाश मणि ने सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20337 वोटों से हराकर जीत हासिल की.

बीजेपी: डॉ सत्य प्रकाश मणि - 68501
सपा: ब्रह्मशनकर त्रिपाठी - 48164
बसपा: अभयनाथ त्रिपाठी - 22025
कांग्रेस: मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी - 3380
निर्दल: अजय प्रताप सिंह पिंटू - 19259

WATCH LIVE TV

Trending news