Trains canceled: लखनऊ-बरेली से प्रयागराज-बनारस तक 34 ट्रेनें रद्द, काशी विश्वनाथ से जम्मू तवी तक ट्रेनें शामिल
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2320713

Trains canceled: लखनऊ-बरेली से प्रयागराज-बनारस तक 34 ट्रेनें रद्द, काशी विश्वनाथ से जम्मू तवी तक ट्रेनें शामिल

Trains canceled: अगर आप भी ट्रेन से बरेली की तरफ जा रहे है तो एक बार इस खबर पर नजर मार लें. 21 जुलाई से बरेली रूट की 34 ट्रेनें निरस्त रहेंगी. 

trains canceled

लखनऊ: आप भी अगर ट्रेन से सफर करने की सोच रहे है तो एक यह खबर शायद आपके लिए फायदेमंद हो. दरअसल, 21 जुलाई से बरेली रूट की 34 ट्रेनें निरस्त रहेंगी. 5 अगस्त तक, लखनऊ से बरेली या उससे आगे जाने वाली ट्रेनें अलग-अलग दिनों में प्रभावित रहेंगी. यह बदलाव शाहजहांपुर-लखनऊ रेल मंडल और रोजा-सीतापुर सिटी रेलखंड के रोजा स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग की वजह से होगा. लखनऊ रूट पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में से एक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी प्रभावित होगी. 

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी 
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लखनऊ में छह ट्रेनें बंद रहेंगी. 1 अगस्त से 5 अगस्त तक लखनऊ से देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस चलेगी. तीन अगस्त को लखनऊ में हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया जाएगा. लखनऊ-शाहजहांपुर स्पेशल 6 जुलाई से 5 अगस्त तक बालामऊ में नहीं होगा. 7 जुलाई से 6 अगस्त तक बालामऊ में शाहजहांपुर-लखनऊ स्पेशल कार्यक्रम भी होगा. पांच अगस्त को नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस कानपुर पहुंचेगी. 

निरस्तीकरण
22453-लखनऊ मेरठ राज्यरानी- 31 जुलाई से 5 अगस्त
22454- मेरठ लखनऊ राज्यरानी - 1 से 6 अगस्त
14235- वाराणसी बरेली एक्सप्रेस - 31 जुलाई से 4 अगस्त
14236- बरेली वाराणसी एक्सप्रेस- 1 से 5 अगस्त
14307- प्रयागराज बरेली एक्सप्रेस- 1 से 5 अगस्त
14308- बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस- 1 से 5 अगस्त
15043- लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस- 21 जुलाई से 4 अगस्त
15044- काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस- 22 जुलाई से 5 अगस्त
15904- चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस- 31 जुलाई व 4 अगस्त
15903- डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस- 29 जुलाई व 2 अगस्त
15119- वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस- 23 जुलाई से 4अगस्त
15129- देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस- 24 जुलाई से 5 अगस्त
14241- प्रयागराज सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस- 22 जुलाई से 4 अगस्त
14242- सहारनपुर प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस- 23 जुलाई से 5 अगस्त
13257- दानापुर आनंद विहार एक्सप्रेस- 1 से 4 अगस्त
13258- आनंद विहार दानापुर एक्सप्रेस- 2 से 5 अगस्त
15011- लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस- 31 जुलाई से 4 अगस्त
15012- चंडीगढ़ लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस- 1 से 5 अगस्त
15073- सिंगरौली टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस- 1 से 6 अगस्त
15075- शक्तिनगर टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस- 31 जुलाई से 5 अगस्त
15076- टनकपुर शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस- 30 जुलाई से 4 अगस्त
15074- टनकपुर सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस- 31 जुलाई से 5 अगस्त
15127- बनारस नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस- 31 जुलाई से 4 अगस्त
15128- नई दिल्ली बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस - 1 से 5 अगस्त
12203- सहरसा अमृतसर गरीब रथ- 4 व 5 अगस्त
12204- अमृतसर सहरसा गरीब रथ- 3 व 4 अगस्त
15910- लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम- 1 से 4 अगस्त
15909- डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम- 29 जुलाई से 1अगस्त
15654- जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस- 2 अगस्त
15653- गुवाहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस- 31 जुलाई
12588- जम्मूतवी गोरखपुर एक्सप्रेस- 3 अगस्त
12587- गोरखपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस- 4 अगस्त
15623- भगत की कोठी कामाख्या एक्सप्रेस- 30 जुलाई व 6 अगस्त
15624- कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस- 26 जुलाई व 2 अगस्त

Trending news