Trending Photos
लखनऊ: आज शारदीय नवरात्रि का नवां दिन महानवमी के रूप में मनाया जाता है. इस पर्व पर सभी राजनीतिक नेता जनता को अपने सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया था. लेकिन, उन्होंने कंफ्यूजन में एक बड़ा ब्लंडर कर दिया. अब कोई भी ब्लंडर सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से बचता थोड़े ही है. ऐसे में अखिलेश यादव को जनता के साथ भाजपा ने भी ट्रोल कर दिया.
दरअसल, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जनता को महानवमी के बजाय रामनवमी की बधाई दे दी. उन्होंने पोस्ट किया था, 'आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं.' अखिलेश यह भूल गए कि शारदीय नवरात्रि की नवमी महानवमी होती है. जब यूजर्स की नजर इसपर गई तो उन्होंने अखिलेश यादव को करेक्ट किया. इसके बाद अपनी भूल समझकर अखिलेश ने भी यह पोस्ट डिलीट कर दिया. इसके बाद उन्होंने नया पोस्ट डाला, 'आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं!' लेकिन, वह जरा सा समय अकिलेश यादव की चुटकी लेने के लिए काफी था.
आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं!
— Akhilesh Yadav (yadavakhilesh) October 14, 2021
यूजर्स ने भी लिए मजे
अखिलेश यादव के करेक्शन करने के बाद भी यूजर्स उनके पुराने पोस्ट का स्क्रीनशॉट उनके कमेंट में ही भेजते रहे. एक यूजर ने लिखा, 'पहिलका काहे मिटा दिए सुल्तान..!' तो वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'वोट बैंक के खातिर मंदिरों के चक्कर लगाने की जगह हिंदु धर्म और रीति रिवाजों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल की होती तो शायद ऐसी गलत न करते अखिलेश यादव जी...'.
पहिलका काहे मिटा दिए सुल्तान..! pic.twitter.com/mkJubKCiMd
— पिंकू शुक्ला (shuklaapinku) October 14, 2021
वोट बैंक के खातिर मंदिरों के चक्कर लगाने की जगह हिंदु धर्म और रीति रिवाजों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल की होती तो शायद ऐसी गलत न करते अखिलेश यादव जी... pic.twitter.com/5zqRBD7WCP
— Poonam Thakur (RajputKanyaUP) October 14, 2021
भाजपा ने भी किया हमला
इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के आधिकारिक अकाउंट से भी अखिलेश यादव के इस पोस्ट को लेकर उनपर हमला बोला गया. भाजपा ने ट्वीट किया, 'जिस अखिलेश यादव जी को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो 'राम' और 'परशुराम' की बात करते हैं. जनता को मत पहनाइए 'टोपी', वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है...'
जिस yadavakhilesh जी को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो 'राम' और 'परशुराम' की बात करते हैं...
जनता को मत पहनाइए 'टोपी', वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है...BJP4UP pic.twitter.com/ZxlfNVhFZ4
— BJP Uttar Pradesh (BJP4UP) October 14, 2021
WATCH LIVE TV