Gonda News : यूपी से झारखंड जा रही थी बारात, युवती ने बीच-बाजार दूल्हे को घोड़ी से उतार कर खुद की शादी, जानें मामला?
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1581349

Gonda News : यूपी से झारखंड जा रही थी बारात, युवती ने बीच-बाजार दूल्हे को घोड़ी से उतार कर खुद की शादी, जानें मामला?

यूपी के गोंडा में उस समय खलबली मच गई जब एक युवती ने यूपी से झारखंड जा रही बारात को बीच बाजार में रुकवाकर पुलिस को बुला लिया. युवती द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले आई और दोनों की शादी करवा दी.  

Gonda News : यूपी से झारखंड जा रही थी बारात, युवती ने बीच-बाजार दूल्हे को घोड़ी से उतार कर खुद की शादी, जानें मामला?

उत्तर प्रदेश के गौंडा (Gonda) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने घर से निकली बारात को बीच में रुकवा कर पुलिस की मौजदगी में दूल्हे से खुद ही शादी कर ली.  यूपी से झारखंड जा रही बारात में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने बीच बाजार में ही बारात रुकवा दी और पुलिस को सूचना कर तत्काल मौके पर बुलवा लिया, जिसके बाद पुलिस दूल्हे को घोड़ी से उतरवाकर थाने ले आई और दोनों की शादी करवा दी. 

क्या था मामला
आपको बता दें कि पांडेय दुर्जनपुर गौंडा जिले के तरबगंज निवासी धर्मपाल वर्मा की शादी 22 फरवरी को झारखंड में तय हुई थी. समय अनुसार मंगलवार 22 फरवरी को धर्मपाल वर्मा की बारात धूम-धाम से झारखंड के लिए रवाना हुई.  इसी बीच नवाबगंज की प्रियंका वर्मा  (धर्मपाल वर्मा) की बारात मे पहुच गई और बारात रुकवा दी.  बारात रुकवा कर प्रियंका वर्मा ने हंगामा करते हुए पुलिस को बुला लिया. 

Hathras: हाथरस में बीच बाजार मनचले ने युवती से की छेड़खानी, महिला ने चप्पलों की धुनाई

धर्मपाल ने पहले प्रियंका से की थी शादी
प्रियंका ने पुलिस को तहरीर देते हुए धर्मपाल पर आरोप लगाया कि उसकी धर्मपाल से कुछ दिन पहले ही शादी तय हुई थी.  युवती ने बताया कि धर्मपाल उसको वैष्णो देवी लेकर गया था जहां उन दोनों ने पहले ही शादी कर ली थी.  

Train accident: ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत, इंजन के आगे शव फसा देख यात्रियों में मचा हड़कंप

पहली शादी के बाद झारखंड ले जा रहा था बारात  
प्रियंका ने पुलिस को सूचना दी कि  धर्मपाल ने पहले उससे शादी की हुई है.  अब उसके बाद वो झारखंड के रामगढ़ में दूसरी शादी करने के लिए बारात लेकर जा रहा है.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारात रुकवाई और दोनों पक्ष को अपने साथ थाने  ले आई. 

दोनों की रजामंदी से थाने मे हुई शादी 
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रियंका वर्मा और धर्मपाल वर्मा की रजामंदी से दोनों की शादी थाने में करवा दी गई है, जिसके बाद लड़के और लड़की के परिजन सारी रस्में पूरी करने के लिए राजी हो गए हैं. 

WATCH: युवक-युवती ने चलती बाइक पर की 'गंदी हरकत', वीडियो वायरल

Trending news