गोंडा का सिद्धपीठ कोल्हमपुर दुर्गा मंदिर हिंदू मुस्लिम एकता का अनूठा केंद्र है, जहां मनोकामना पूरी होने पर सभी धर्मों के भक्त माता को घंटा अर्पित करते हैं.
Gonda News: गोंडा जिले में त्रिमुहानी संगम पसका घाट पर आज (शुक्रवार सुबह) रेलिंग पर बैठकर हवा ले रहे 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई है. नदी में नहा रहे लोगों ने तत्काल स्थानीय लोगों को सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला.
Brij Bhushan Sharan Singh Birthday Gift: कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके जन्मदिन पर खास उपहार मिला है. बृजभूषण शरण सिंह को लंदन से ढाई करोड़ रुपये का घोड़ा मंगाकर हरियाणा के दंपत्ति ने उनको जन्मदिन पर गिफ्ट दिया है. लंदन से आए घोड़े को देखने वालों की भीड़ पहुंच रही है. हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान ने पूर्व सांसद को गिफ्ट में ढाई करोड़ रुपये का घोड़ा दिया है. यह घोड़ा तीन दिन पहले लंदन से पहुंचा है.
Gonda Video: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पीडीए के बहाने एक बार फिर से सपा पर हमला बोला है. संजय निषाद ने कहा कि आज के समय में असली पीडीए संजय निषाद के पास है. उन्होंने कहा कि पीड़ित, दलित अपमानित हैं जब ये लोग सत्ता में रहते हैं तो दिखाई नहीं देते हैं. तब इन्हें केवल सैफई ही दिखाई देता है. इतना ही नहीं संजय निषाद ने अखिलेश यादव के आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर भी पलटवार किया है.
Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है. गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए और रात में गश्त भी कर रहे हैं.
Gonda Ring Road: यूपी के गोंडा जिले के लिए खुशखबरी है. बलरामपुर-अयोध्या बाईपास और सिक्सलेन सड़क के लिए सर्वे शुरू हो गया है. इटियाथोक और बगुलही में नए पुल भी बनाए जाएंगे.जानिए अपडेट क्य ाहैं.
Gonda Protest Video: गोंडा में इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं. इन गड्ढे पर पानी भर जाने से राहगीरों को पता नहीं चल पाता. अक्सर आए दिन यहां हादसा हो जाता है. इटियाथोक-बाबागंज सड़क निर्माण की मांग को शनिवार को राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढे में भरे गंदे पानी में नहाकर विरोध जताया है. साथ ही शंखनाद करके जिम्मेदारों का इस सड़क निर्माण को लेकर ध्यान आकर्षित किया है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
Gonda Video: मां पाटेश्वरी देवी महाविद्यालय में विदेशी आक्रांताओं का इतिहास बच्चों को नहीं पढ़ाया जाएगा. भारतीय धर्म संस्कृत का जो महिमा मंडन हमारे ऋषियों ने किया, वो आज भी संचारित है. इसके इतर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में कुछ भी नहीं पढ़ाया जाएगा. न ही पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा. किसी भी विदेशी आक्रांता जो हमारे धर्म संस्कृति को धूल धूसरित किया है, उसको पाठ्यक्रम में पढ़कर हम अपने विद्यार्थियों को ऐसा मानक नहीं देने जा रहे हैं जो उनको अपने भारतीय संस्कृति से विमुख करें, उनको भारत, भारतीयता और भारतवर्ष की संस्कृति के बारे में ही पढ़ाएंगे.
Gonda Viral Video Update: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ दिखने वाली महिला ने अपना बयान जारी कर अध्यक्ष को अपना पिता और बड़े भाई के समान बताया है. उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत भी की है.
Most Dirtiest of Uttar Pradesh: यूपी एक बड़ा प्रदेश है और यहां पर सड़कों और पुलों का जाल बिछा है. शहर लगातार तरक्की के पथ पर हैं पर, अभी भी कई जिले या शहर हैं जो सफाई के मामले में बहुत पीछे हैं. यानी कह सकते हैं कि ये गंदे शहरों की लिस्ट में शामिल है. जानते हैं यूपी के सबसे गंदे शहर के बारे में...
Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां मजार के पास खुदाई चल रही थी, इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और 3 लोगों की मौत हो गई. एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Maha kumbh Mela Bhagdad on Mauni Amavasya: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मरने वाले 30 लोगों की पुष्टि की गई है. जिसमें बलिया से चार, गोंडा से एक लोगों की मौत हो गई. वहीं जौनपुर से भी दो लोगों की मौत हुई है.
Gonda Video/अतुल कुमार यादव: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से राज्य में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार की वीडियो सामने आई है. एक तरफ जहां यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिले के न्यायालय में तैनात पेशकार द्वारा खुलेआम रिश्वत की मांग की जा रही है. देखें वीडियो.
Uttar Pradesh: सऊदी अरब में गोंडा के रहने वाले मोहम्मद शकील बकरी चराने का काम करते थे. उनकी इसी कमाई से गोंडा में रह रहा उनका परिवार अपना जीवन-यापन करता था, लेकिन मोहम्मद शकील के साथ ही काम करने वालों ने उनकी जान ले ली. मौत के 40 दिन बाद मोहम्मद शकील के शव को भारत लाया गया है.
Gonda Viral Video: गोंडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां विजयदशमी के बाद नगर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद लौटते समय कुछ लोगों ने कई सब्जी वालों के ठेले पलट दिए और गाली-गलौज की. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने ठेलेवालों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और जांच शुरू कर दी है.
Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के उलट नतीजे दिखाई दे रहे हैं, हालांकि कांग्रेस के जीतने की उम्मीद अब खत्म हो गई है लेकिन कांग्रेस से जुलाना सीट पर चुनाव लड़ने वाली पहलवान विनेश फोगाट जीत गई. विनेश की जीत पर भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसा है उन्होंने विनेश का नाम लिये बगैर कहा, वो खुद तो जीत गईं लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया.
Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में डीएम के आदेश के बाद भी विवादित जगह पर आयोजकों ने प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की. मौके पर पहुंची पुलिस ने आयोजक में हिरासत में ले लिया है और प्रतिमा को वहां से हटवा दिया है.
गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में तैनात डॉक्टर रामकृष्ण वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इलाज कराने आए मिझौरा गांव के रहने वाले शील सिंह का आरोप है कि डॉक्टर ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अस्पताल से जाने और मारने की धमकी दी. पीड़ित शील सिंह ने डॉक्टर द्वारा की गई अभद्रता और गाली गलौज का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
Video: गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक तलवार से केक काटता नजर आ रहा है. युवक की पहचान मझारा गांव के रहने वाला रामकुमार मझारा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक का जन्मदिन था. इस मौके पर उसने गाड़ी के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटा. इतना ही नहीं केक काटने के दौरान जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए दोस्त उसकी बेल्ट से पिटाई करते भी नजर आ रहे हैं. बेल्ट से पिटाई करने के दौरान युवक अपने हाथों में तलवार लिए भागता हुआ भी नजर आ रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Gonda Viral Video: देर रात गोंडा जिला अस्पताल में इलाज करने के लिए आए मरीज और तीमारदार के साथ जिला अस्पताल के एमरजेंसी तैनात डाक्टरों और कर्मचारियों ने बेरहम तरीके से जमकर मारपीट की है. मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें खुलेआम डॉक्टर और कर्मचारी लात,घुसो और हाथों से मरीज और तीमारदार के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. बीपी बढ़ने के कारण नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड के रहने वाले सरताज अहमद अपने भाई के साथ गोंडा जिला अस्पताल के इमरजेंसी रूम में इलाज करवाने के लिए पहुंचे थे. जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज करने से मना कर दिया गया था.
गोंडा जिले में हुए ट्रेन हादसे के बाद लोगों में डर का माहौल अब भी बना हुआ है. दिल्ली से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की यात्रियों ने अफवाह फैला दी गई जिसके बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया. एक के बाद एक पुरुष और महिला यात्री ट्रेन की खिड़की और दरवाजे से कूद-कूद कर भागने लगें.
कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. काशी में 2000 जवान 1 महीने तक तैनात रहेंगे। वहीं मीट की दुकानों पर टाला लटकेगा।