ग्रेनो प्राधिकरण ने 13 बिल्डर्स समेत एक स्कूल पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
Advertisement

ग्रेनो प्राधिकरण ने 13 बिल्डर्स समेत एक स्कूल पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट को कब्जाने वाले 13 बिल्डर, प्रोजेक्ट्स और एक स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ो का जुर्माना लगाया है. एक सप्ताह के अंदर यह राशि ट्रांसफर न करने और जल्द ही अवैध कब्जा न हटाए जाने पर इनके खिलाफ रिकवरी सर्टिफेकेट (RC) जारी किया जाएगा.

ग्रेनो प्राधिकरण ने 13 बिल्डर्स समेत एक स्कूल पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) अब ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा करने वालों पर लगाम कस रहा है. इसी क्रम में ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट को कब्जाने वाले 13 बिल्डर, प्रोजेक्ट्स और एक स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. प्राधिकरण ने इनपर करीब 1.27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यह राशि सीधा प्राधिकरण के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. 

Weather Update In UP: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबादी से बढ़ी ठंड

जुर्माना न भरने पर जारी होगी RC
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से चेतावनी देते होते हुए कहा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर यह राशि ट्रांसफर नहीं की गई और जल्द ही अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो इनके खिलाफ रिकवरी सर्टिफेकेट (RC) जारी किया जाएगा. इसके साथ ही प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने इन्हें किसी भी तरीके की राहत न देने के आदेश दिए हैं. 

पोषण अभियान के अन्तर्गत आंगनबाड़ी वर्कर्स को हर महीने मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि, इस App के बिना नहीं उठा पाएंगे लाभ

लोगों की सहूलियत के लिए बनाई गई है बेल्ट
बता दें, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां बनी सोसाइटीज़ के आस-पास ग्रीन बेल्ट बनाई गई है. इस बेल्ट में पेड़-पौधे लगे हैं, ताकि सोसाइटी के लोगों को फ्रेश हवा मिल सके. लेकिन बिल्डर इस एरिया पर अवैध कब्जा करने में लगे हैं. जब प्राधिकरण ने इस एरिया का मुआयना किया, तो पता चला कि 13 बिल्डर्स और एक स्कूल द्वारा ग्रीन बेल्ट की तरफ से रास्ता बनाकर इस पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. 

खुशखबरी! योगी सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात, फ्री में मिलेगी मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल

इन बिल्डर्स पर लगा जुर्माना 
बिल्डर का नाम                         जुर्माने की (रकम रुपये में)
1-सैम इंडिया ओलंपिया                   4.01 लाख
2-ड्रीम विले आर्केड                         1.33 लाख
3-गैलेक्सी प्लाजा                             1.33 लाख
4-साया                                          3.17 लाख
5-आरजा स्क्वायर फर्स्ट                   1.74 लाख
6-आरजा स्क्वायर फर्स्ट                   3.17 लाख
7-आरजा स्क्वायर सेकेंड                 1.90 लाख
8-ईएम बार्क                                  1.90 लाख
8-गौड़ सिटी                                   23.41 लाख
10-एनएक्स वन                             33.45 लाख
11-निओ टाउन                            17.06 लाख
12-निराला एस्टेट                         10.03 लाख
13-निराला एस्टेट                         17.39 लाख
14-ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल             7.35 लाख

WATCH LIVE TV

Trending news