Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ रूट की निरस्त हुईं इन ट्रेनों का फिर शुरू होगा संचालन, देखें लिस्ट
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1244132

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ रूट की निरस्त हुईं इन ट्रेनों का फिर शुरू होगा संचालन, देखें लिस्ट

Indian Railway Update: रेल प्रशासन द्वारा बिजली घरों तक कोयला की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कुछ ट्रेनों को परिचालन कारणों से निरस्त कर दिया था. रेल प्रशासन द्वारा अब निम्नलिखित ट्रेनों का उनके आगे लिखी तारीखों से दोबारा संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है.

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ रूट की निरस्त हुईं इन ट्रेनों का फिर शुरू होगा संचालन, देखें लिस्ट

Indian Railway: रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर है. लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, बरेली सहित कई रूटों की अलग-अलग तारीखों निरस्त की गईं  ट्रेनों को इंडियन रेलवे ने फिर से शुरू करने का फैसला किया है. बता दें, रेल प्रशासन द्वारा बिजली घरों तक कोयला की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कुछ ट्रेनों को परिचालन कारणों से निरस्त कर दिया था. रेल प्रशासन द्वारा अब निम्नलिखित ट्रेनों का उनके आगे लिखी तारीखों से दोबारा संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है. 

जानिए निरस्त हुईं ट्रेनों का दोबारा कब शुरू होगा संचालन 
1. गाड़ी संख्या 22453 ( लखनऊ- मेरठ सिटी ) JCO दिनांक 06.07.2022 से पुन: चलेगी. 
2. गाड़ी संख्या 22454 ( मेरठ सिटी- लखनऊ ) JCO दिनांक 07.07.2022 से पुन: चलेगी. 
3. गाड़ी संख्या 14308 ( बरेली- प्रयागराज ) JCO दिनांक 06.07.2022 से पुन: चलेगी. 
4. गाड़ी संख्या - 14307 ( प्रयाग राज संगम - बरेली ) JCO दिनांक 06.07.2022 से से पुन: चलेगी. 
5. गाड़ी संख्या 04379 ( रोजा- बरेली ) JCO दिनांक 07.07.2022 से से पुन: चलेगी. 
6. गाड़ी संख्या 04380 ( बरेली - रोजा ) JCO दिनांक 06.07.2022 से से पुन: चलेगी. 
7. गाड़ी संख्या 05331 (काठगोदाम - मुरादाबाद ) JCO दिनांक 06.07.2022 से से पुन: चलेगी. 
8. गाड़ी संख्या 05332 ( मुरादाबाद -काठगोदाम ) JCO दिनांक 06.07.2022 से से पुन: चलेगी. 

दरअसल, उत्तर रेलवे द्वारा बिजली की निर्बाध बिजली की आपूर्ति को लेकर कई ट्रेनों को निरस्त किया गया था. इसको लेकर रेलवे प्रशासन के जानकारी दी कि गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ गई है, बिजली घरों में कोयला की कमी न हो इसलिए बिजली घरों तक कोयला की निर्बाध आपूर्ति करने के लिए रेल प्रशासन तेजी से काम कर रहा है. कोयला की आपूर्ति से परिवहन के लिए भारतीय रेल कोयला ले जानें वाली मालगाड़ियों को ज्यादा प्राथमिकता देते हुए चला रहा है. इसीलिए ट्रेनों को निरस्त किया गया है. 

देखिए कब तक किया गया था निरस्त
1. गाड़ी संख्या 22453 ( लखनऊ- मेरठ सिटी ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया था. 

2.गाड़ी संख्या 22454 ( मेरठ सिटी- लखनऊ ) JCO दिनांक 04.07.2022 से दिनांक 06.07.2022 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया था. 

3. गाड़ी संख्या 14308 ( बरेली- प्रयागराज ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया था. 

4. गाड़ी संख्या - 14307 ( प्रयागराज संगम - बरेली ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया था. 

5. गाड़ी संख्या 04379 ( रोजा- बरेली ) JCO दिनांक 04.07.2022 से 06.07.2022 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया था. 

6. गाड़ी संख्या 04380 ( बरेली - रोजा ) JCO दिनांक 03.07.2022 से दिनांक 05.07.2022 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया था. 

7. गाड़ी संख्या 05531 (काठगोदाम - मुरादाबाद ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया था. 

8. गाड़ी संख्या 05332 ( मुरादाबाद -काठगोदाम ) JCO दिनांक 03.07.2022 से 05.07.2022 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया था. 

Watch LIVE TV

 

 

Trending news