Khesari Lal Yadav का सावन स्पेशल Song 'लेके चलीं अपाची' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, यहां देखें
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1258534

Khesari Lal Yadav का सावन स्पेशल Song 'लेके चलीं अपाची' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, यहां देखें

भोजपुरी फ़िल्म जगत में हिट मशीन के नाम से मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जब भी कोई फिल्म या गाना लेकर आते हैं,  तो उसके हिट होने की गारंटी होती है. वे इंडस्ट्री के ऐसे सुपरस्टार हैं जिन पर आंख बंद करके दांव लगाया जा सकता है.

Khesari Lal Yadav का सावन स्पेशल Song 'लेके चलीं अपाची' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, यहां देखें

Khesari Lal Bhojpuri Song: भोजपुरी फ़िल्म जगत में हिट मशीन के नाम से मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जब भी कोई फिल्म या गाना लेकर आते हैं,  तो उसके हिट होने की गारंटी होती है. वे इंडस्ट्री के ऐसे सुपरस्टार हैं जिन पर आंख बंद करके दांव लगाया जा सकता है. आज से सावन का महीन शुरू हो गया है और इस सावन के महीने में खेसारी लाल यादव ने मानो आग सी लगा दी है. वेब म्यूजिक से खेसारी लाल यादव की मधुर आवाज में न्यू कंवर बोलबम गाना 'लेके चलीं अपाची' से रिलीज किया गया. गाने में खेसारी लाल यादव के साथ जोया खान नजर आ रही हैं. 

सांग में खेसारी की ऑनस्क्रीन साली जोया उनसे सावन में भोले बाबा के दर्शन को ले जाने के लिए कहा रही है कि हमें अपनी अपाची से भोले बाबा के दर्शन करने के लिए ले चलिए जीजा जी. वहीं गाने में खेसारी अपने देसी अंदाज में नजर आ रहे है, तो जोया ने पिंक कलर का शूट पहन रखा है. जिसमें वे खूब जच रही हैं. दोनों के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों को भा रही है. गाने को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं, वही इसको 59k से ज्याद लाइक्स मिल चुके हैं. 

लेके चलीं अपाची के लिरिक्स यादव मुकेश ने लिखे हैं, वहीं म्यूजिक आर्या शर्मा, कंपोजर शुभम तिवारी, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी साहिल अंसारी, डीओपी रोहिन संतोष यादव, एडिट पंकज सॉ, कोरियोग्राफर गोल्डी बॉबी ने किया है. 

Trending news