UP चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने जारी किया थीम सॉन्ग, कहा-'लड़की हूं लड़ सकती हूं'....
Advertisement

UP चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने जारी किया थीम सॉन्ग, कहा-'लड़की हूं लड़ सकती हूं'....

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर थीम सॉन्ग का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान का थीम सॉन्ग. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, मैं कुछ भी कर सकती हूं.'' बता दें कि इस थीम सॉन्ग की शुरूआत प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  से होती है जिसमें वह पुलिस के सामने संघर्ष करती हुई दिख रही हैं

UP चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने जारी किया थीम सॉन्ग, कहा-'लड़की हूं लड़ सकती हूं'....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पूरी तरह से चुनावी माहौल बना हुआ है. यूपी विधानसभा चुनाव (Up Vidhansabha Chunav) के लिए हर पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है तो वहीं कांग्रेस भी लगातार राज्य में एक्टिव है. कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने महिलाओं के लिए घोषणा पत्र (Menifesto) जारी किया था तो आज पार्टी की तरफ से थीम सॉन्ग (Theam Song) जारी किया है. कांग्रेस महासचिव ने अपने चुनाव प्रचार में पूरा फोकस आधी आबादी यानी महिलाओं पर रखा है.

यूपी में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है शिवसेना!, संजय राउत और प्रियंका गांधी की मुलाकात ने किया इशारा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया ट्विटर पर थीम सॉन्ग का वीडियो पोस्ट
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर थीम सॉन्ग का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान का थीम सॉन्ग. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, मैं कुछ भी कर सकती हूं.'' बता दें कि इस थीम सॉन्ग की शुरूआत प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  से होती है जिसमें वह पुलिस के सामने संघर्ष करती हुई दिख रही हैं. इसके बाद अलग-अलग इलाकों में महिलाओं को काम करते हुए और जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाया है. इस वीडियो में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में भी जिक्र है. 

महिलाओं के लिए अलग से कांग्रेस का घोषणापत्र 
उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र प्रियंका गांधी ने बुधवार को महिलाओं के लिए अलग से कांग्रेस का घोषणापत्र (Menifesto) जारी किया. इस मेनिफेस्टो को 'शक्ति विधान' के नाम से जारी किया गया है. इस घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण के साथ-साथ महिलाओं के सेल्फ रेस्पेक्ट, सेल्फ रिलायंस, तालीम, इज़्ज़त, हिफाज़त और सेहत के लिए कई अहम ऐलान किए गए हैं. कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हमेशा महत्व दिया है. 

लखनऊ: हटाए जाएंगे खराब प्रदर्शन करने वाले डीएम, कार्यप्रणाली को लेकर तैयार हो रही परफार्मेंस रिपोर्ट

महिलाओं पर फोकस
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार प्रदेश में बैठकें और जनसभाएं करके माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं. इस बार कांग्रेस का फोकस सबसे ज्यादा महिलाओं पर है. पार्टी ने पहले ही 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है. इसके बाद प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया. अब पार्टी ने अपनी थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है.

फोन पर पुजारी महिलाओं से करता था 'गंदी बात', 23 जिलों की 60 महिलाओं की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

WATCH LIVE TV

 

Trending news