Ranji Trophy 2022-23 Final Live Streaming: फाइनल में सौराष्ट्र और बंगाल में होगा मुकाबला, जानिए कब-कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1573004

Ranji Trophy 2022-23 Final Live Streaming: फाइनल में सौराष्ट्र और बंगाल में होगा मुकाबला, जानिए कब-कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Ranji Trophy 2022-23 Final Live Streaming:  रणजी ट्रॉफी के 2022-23 सीजन का फाइनल मुकाबला बंगाल और सौराष्ट्र के बीच 16 फरवरी से 20 फरवरी तक फाइनल खेला जाएगा.  यहां जानिए फाइनल मैच के टाइम, वेन्यू से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की जानकारी. 

Ranji Trophy 2022-23 Final Live Streaming: फाइनल में सौराष्ट्र और बंगाल में होगा मुकाबला, जानिए कब-कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Ranji Trophy 2022-23 Final Live Streaming: रणजी ट्रॉफी के 2022-23 सीजन का फाइनल मुकाबला 16 फरवरी से 20 फरवरी तक फाइनल खेला जाएगा. फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों के नामों पर मुहर लग चुकी है, जो भी टीम इस मैच जीत दर्ज करेगी, वह रणजी ट्रॉफी की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी. यहां जानिए फाइनल मैच के टाइम, वेन्यू से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की जानकारी. 

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर , तेज गेंदबाजों को पिच से मिल सकती है मदद
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों जैसे जयदेव उनादकट, शेल्डन जैक्शन, मनोज तिवारी, अभिमन्यु ईश्वरन शामिल हैं. जिन्होंने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडन गार्डेन की पिच पर हरी घास छोड़ी गई है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. 

 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल कौन सी टीम खेलेंगी? (Ranji Trophy 2022-23 Final Bengal vs Saurashtra)
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच बंगाल और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा. सेमीफाइनल में बंगाल ने मध्यप्रदेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है वहीं सौराष्ट्र की टीम ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची. 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल कहां खेला जाएगा?  (Ranji Trophy 2022-23 Final Venue)
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कोलकाता के इडन गार्डन्स के मैदान पर बंगाल और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा. 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल कब खेला जाएगा?  (Ranji Trophy 2022-23 Final Date and time)
रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल मैच 16 फरवरी से 20 फरवरी 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा. मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल मैच का प्रसारण किस चैनल पर किया जाएगा?  (Ranji Trophy 2022-23 Telecast Channel)
रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स से चैनल पर किया जाएगा. 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Ranji Trophy 2022-23 Final Live Streaming)
रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप स्मार्टफोन पर डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. 

रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल बंगाल का स्क्वॉड क्या है? (Bengal TeamSquads) 
बंगाल की टीम- अभिषेक पोरेल, आकाश दीप, सुवंकर बल, रितिक चटर्जी, अभिषेक दास, सुदीप कुमार गृहमी, सुमंत गुप्ता, अनुस्तुप मजूमदार, सायन मोंडल, मुकेश कुमार, इशान पोरेल, प्रदीप्त प्रमाणिक, गीत पुरी, मनोज तिवारी, शाहबाज़ अहमद, दुर्गेश दुबे, अंकित मिश्रा, प्रीतम चक्रवर्ती, कौशिक घोष, रविकांत सिंह, अभिमन्यु ईश्वरन, करण लाल, आकाश घटक, काजी सैफी.

रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल बंगाल का स्क्वॉड क्या है? (Saurashtra Team Squads) 
सौराष्ट्र की टीम- पार्थ भुत, हार्विक देसाई, शेल्डन जैक्सन, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चिराग जानी, जय गोहिल, देवांग करमता, प्रेरक मांकड़, नवनीत वोरा, कुशांग पटेल, स्नेल पटेल, चेतन सकारिया, तरंग गोहेल, अर्पित वासवदा, समर्थ व्यास, युवराजसिंह डोडिया, जयदेव उनादकट , चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, विश्वराज जडेजा.

Trending news