Tiranga Yatra: हर घर तिरंगा महाभियान से पूरा देश आज एक सूत्र में बंध गया है: त्रिवेंद्र सिंह रावत
Advertisement

Tiranga Yatra: हर घर तिरंगा महाभियान से पूरा देश आज एक सूत्र में बंध गया है: त्रिवेंद्र सिंह रावत

Uttarakhand News: दून वैली में अमृत महोत्सव के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा की शुरुआत देहरादून के घंटाघर से हुई.

Tiranga Yatra: हर घर तिरंगा महाभियान से पूरा देश आज एक सूत्र में बंध गया है: त्रिवेंद्र सिंह रावत

राम अनुज/देहरादून: प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर आज देहरादून में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा, अमृत महोत्सव के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा की शुरुआत घंटाघर, देहरादून में स्थापित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ किया गया. उसके बाद तिरंगा यात्रा पलटन बाजार से शुरू होकर दर्शनी गेट पर खत्म हुई. इस तिरंगा यात्रा में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित स्कूल के बच्चों ने भी शिरकत की.

111 फीट लम्बा तिरंगा लेकर निकली गई तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा
आपको बतादें कि इस दौरान 111 फीट लम्बा तिरंगा लेकर तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली गई. पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू किया गया, 'हर घर तिरंगा' महाभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है. जिसमें बड़ी संख्या में लोग घर के बाहर निकलकर, अन्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं. खास तौर पर युवाओं, स्कूली बच्चों का जोश देखते ही बनता है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. यह अमृत महोत्सव देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को समर्पित है. 

शहीदों के बलिदान और गाथाओं को सदैव स्मरण में रखना है: पूर्व मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान और गाथाओं को सदैव स्मरण में रखना है. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा महाभियान से पूरा देश आज एक सूत्र में बंध गया है. उन्होंने मां भारती के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन किया. तिरंगा देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोता है. इस दौरान उन्होंने सभी से इस महाभियान में भागीदार होने के लिए अपील. उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की, पूरी टीम का धन्यवाद किया.

व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
इस तिरंगा यात्रा में मेयर सुनील उनियाल गामा, व्यापार मंडल के मुख्य संग्रक्षक पृथ्वीराज सिंह चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान दून वैली महानगर उद्योग के अध्यक्ष पंकज मेसन ने कहा कि देश प्रेम की भावना हर हिंदुस्तानी के दिल में है. इस अमृत महोत्सव को लेकर उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पूरे देश वासी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं. इसी के साथ ही व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर 111 फीट लम्बा तिरंगा के साथ की जा रही इस यात्रा का स्वागत किया.

WATCH LIVE TV

Trending news