UP Board 12th Topper 2022: श्रुति गुप्ता 93.20% अंको के साथ बनी जालौन टॉपर
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1224687

UP Board 12th Topper 2022: श्रुति गुप्ता 93.20% अंको के साथ बनी जालौन टॉपर

 इंटरमीडिएट में जालौन जिले की श्रुति गुप्ता ने 93.20%  अंको के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है. दूसरे स्थान पर रही सोनी सिंह ने 89.40 अंक हासिल की. संध्या विश्वकर्मा ने 89.20% अंक के साथ तीसरे स्थान पर है.

UP Board 12th Topper 2022: श्रुति गुप्ता 93.20%  अंको के साथ बनी जालौन टॉपर

UP Board 12th Topper 2022: यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परिणाम के बाद 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इस बार यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परिणाम एक ही दिन घोषित किया जा रहा है. इंटरमीडिएट में जालौन जिले की श्रुति गुप्ता ने 93.20%  अंको के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है. दूसरे स्थान पर रही सोनी सिंह ने 89.40 अंक हासिल की. संध्या विश्वकर्मा ने 89.20% अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं. बता दें कि श्रुति गुप्ता उरई के एसआर बालिका इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा है. 

हाई स्कूल की परीक्षा में ओम स्वामी ने 95.00% अंको के साथ जिले में टॉप किया है. जबकि सिद्धार्थ शर्मा 93.33 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे स्थान पर रहे दीपक यादव ने 93.17% अंक हासिल किए. ओम स्वामी उरई के सरस्वती ज्ञान मंदिर का छात्र हैं. 

UP 12th Results 2022: कैसे चेक करें 12वीं यूपी बोर्ड परिणाम
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 
अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें. 
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. 

WATCH LIVE TV

 

Trending news