UP Electricity Rate: यूपी में बिजली का रेट नहीं बढ़ेगा, UPERC ने प्रस्ताव किया खारिज, जानें क्या हैं मौजूदा दरें
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1710762

UP Electricity Rate: यूपी में बिजली का रेट नहीं बढ़ेगा, UPERC ने प्रस्ताव किया खारिज, जानें क्या हैं मौजूदा दरें

UP Electricity Rate: यूपी में बिजली का रेट नहीं बढ़ेगा, UPERC ने प्रस्ताव किया खारिज, जानें क्या हैं मौजूदा दरें

Electricity Bill Rate Hike in Uttar Pradesh

UP Electricity Rate: उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम अभी नहीं बढ़ेंगे. उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (UPPCL) के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) ने खारिज कर दिया है. ऐसे में मौजूदा बिजली की दरें ही यथावत रहेंगी. 

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने एक बयान में कहा है कि फिलहाल बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि बिलिंग, कलेक्शन और प्रदर्शन से जुड़ीं अन्य खामियों को समय रहते दूर किया जाए ताकि अच्छे ग्राहकों को इन गड़बड़ियों के कारण ज्यादा भुगतान करने की जरूरत न पड़े. आयोग की ओर से स्मार्ट मीटर के लिए कोई पैसा इन डिस्कॉम को देने की बात नहीं कही गई है. लिहाजा स्मार्ट मीटर से जुड़ी जिम्मेदारियों का वहन उन्हें खुद करना होगा.

यूपी उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवदेश वर्मा ने कहा कि  नियामक आयोग ने ये फैसला लिया कि बिजली कर्मी भी अब सामान्य उपभोगता में आएंगे।बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नही हुई।ग्रेटर नोएडा के उपभोक्ताओं को राहत है

आयोग ने वार्षिक समीक्षा के दौरान बिजली दरों को लेकर आपत्तियों, सुझाव और टिप्पणियों को संज्ञान में लिया गया. इसमें राज्य सलाहकारी समिति के सुझावों को भी ध्यान में रखा गया. पांच विद्युत वितरण निगमों की बात करें तो 11.75 बिलियन यूनिट इस दौरान खरीदी गई, जिसका मूल्य 64,930 करोड़ रुपये के करीब था. जबकि अनुमान 123.41 अरब यूनिट के मूल्य 73,412 करोड़ रुपये के पास था. बिजली निगमों ने 19.80 फीसदी के पॉवर लॉस की बात कही है, लेकिन यह 11.08 फीसदी ही मान्य है. डिस्कॉम को पहले ही 2928 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है. सभी बातों को ध्यान में रखा जाए तो उनके अकाउंट में अभी भी 6507 करोड़ रुपये अतिरिक्त हैं. 

यूनिट वर्तमान रेट (घरेलू, शहरी)                                                                                 नई बिजली दर    यूनिट नई दर  (घरेलू, शहरी)
0-100 रू0 5.50 प्रति यूनिट                                                                                           0-100 रू0 5.50 प्रति यूनिट
101-150 रू0 5.50  प्रति यूनिट                                                                                      101-150 रू0 5.50 प्रति यूनिट
151-300 रू0 6.00 प्रति यूनिट                                                                                       151-300 रू0 6.00 प्रति यूनिट
300 के ऊपर रू0 6.50 प्रति यूनिट                                                                                300 के ऊपर रू0 6.50 प्रति यूनिट
घरेलू बी0पी0एल0 रू0 3.00 (100 यूनिट तक)                                                          घरेलू बी0पी0एल0 रू0 3.00 (100 यूनिट तक)

 

WATCH: गाजियाबाद के होटल में खाना पैक करते समय घिनौनी हरकत, वीडियो आया सामने

Trending news