पॉस्को परियोजना को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: शर्मा

सरकार दक्षिण कोरियाई कंपनी पॉस्को की ओड़िशा में 52,000 करोड़ रुपए की प्रस्तावित इस्पात परियोजना में हो रही देरी की नए सिरे समीक्षा करेगी क्योंकि वह सुनिश्चित करना चाहती है कि परियोजना सुचारू शुरू हो। इस्पात कंपनी पॉस्को की यह महत्वाकांक्षी परियोजना 2005 से ही रुकी पड़ी है।

आगरा : सरकार दक्षिण कोरियाई कंपनी पॉस्को की ओड़िशा में 52,000 करोड़ रुपए की प्रस्तावित इस्पात परियोजना में हो रही देरी की नए सिरे समीक्षा करेगी क्योंकि वह सुनिश्चित करना चाहती है कि परियोजना सुचारू शुरू हो। इस्पात कंपनी पॉस्को की यह महत्वाकांक्षी परियोजना 2005 से ही रुकी पड़ी है।
वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने सोमवार को यह बात कही। शर्मा ने दक्षिण कोरिया के आर्थिक मंत्री सुकवू हांग को बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्यक्तिगत रूप से पास्को परियोजना पर निगाह रखे हैं।
यहां हुई बैठक में मेहमान पक्ष ने परियोजना के लिए मंजूरियों में देरी का मुद्दा उठाया था और ज्रिक किया था कि यह भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा मामला है।
एक आधिकारिक बयान में शर्मा के हवाले से कहा गया है,‘हम इस देरी को लेकर चिंतित हैं और इसकी समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खुद इस परियोजना की निगरानी कर रहे हैं।’ इसमें कहा गया है कि दक्षिण कोरिया ने जोर देकर कहा है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को बढ़ाने के लिए यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण है।
हालांकि, बयान में समीक्षा की समयसीमा के बारे में नहीं बताया गया है।
जून, 2005 में पॉस्को ने ओड़िशा के जगतसिंहपुर में 1.2 करोड़ टन सालाना क्षमता की इस्पात परियोजना लगाने की घोषणा की थी। स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से इस परियोजना के लिए भूमि का अधिग्रहण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.