2015 तक 25 अरब डॉलर का मनोरंजन उद्योग

अर्नेस्ट एंड यंग इंडिया की एक रपट के अनुसार भारत में मीडिया की खपत लगातार बढ़ती जा रही है और घरेलू मीडिया व मनोरंजन उद्योग 2015 तक 25 अरब डालर से अधिक का हो जाएगा जो 2010 में 16.3 अरब डालर था।

मुंबई: अर्नेस्ट एंड यंग इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में मीडिया की खपत लगातार बढ़ती जा रही है और घरेलू मीडिया व मनोरंजन उद्योग 2015 तक 25 अरब डालर से अधिक का हो जाएगा जो 2010 में 16.3 अरब डालर था।

 

फर्म की भारतीय मनोरंजन अर्थव्यवस्था पर यह रपट गुरुवार को जारी की गई। इसमें कहा गया है कि 3जी व 4जी सेवाओं की शुरुआत के बाद बड़ी संख्या में लोग ब्राडबैंड को अपनाएंगे।

 

इसके अनुसार 2015 तक, अनुमानित 18.7 करोड़ ब्राडबैंड ग्राहकों में से 90 प्रतिशत नेट की सुविधा वायरलैस डिवाइस के जरिए लेंगे। इसमें कहा गया है जनसांख्यिकी में बदलाव जिन उद्योगों को सबसे अधिक फायदा होने वाला है उनमें मीडिया व मनोरंजन उद्योग शामिल है।

 

अर्नेस्ट एंड यंग इंडिया के एक अधिकारी एफ बलसारा ने कहा, दुनिया की सबसे युवा जनसंख्या में से एक, अनुकूल नियामकीय ढांचा तथा डिजीटलीकरण की ओर बढ़ते कदमों से भारत वैश्विक मीडिया व मनोरंजन कंपनियों के लिए आकषर्क निवेश गंतव्य बन गया है। रपट में कहा गया है कि अमेरिका तथा पश्चिमी यूरोपीय कंपनियों की बढोतरी भी बहुत कुछ भारत तथा अन्य उदीयमान बाजारों से जुड़ गई है।

 

अर्नेस्ट एंड यंग का भारतीय मीडिया व मनोरंजन उद्योग के प्रति यह विश्वास यहां बढ़ती आय, बढ़ते मध्यम वर्ग व कामकाजी जनंसख्या के मद्देनजर आया है जिससे यहां मनोरंजन आदि के लिए व्यापक मांग देखने को मिल रही है।

 

रिपोर्ट के अनुसार देश में 600 से अधिक टीवी चैनल, 10 करोड़ पे-चैनल देखने वाले पविार, 70,000 अखबार हैं। यहां हर साल 1,000 से अधिक फिल्में बनती हैं। रपट में अखबार उद्योग के भी वृद्धि की उम्मीद जताई गई है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.