6,000 अरब रुपए की हैसियत छूने के करीब टाटा समूह

टाटा समूह शेयर बाजार में हाल की भारी-गिरावट से एक बड़ी सीमा तक अप्रभावित है। नमक से लेकर साफ्टवेयर तक के कारोबार में लगा यह समूह बाजार में छह लाख करोड़ रुपए के मूल्यांकन को प्राप्त करने वाला देश का ऐसा पहला औद्योगिक समूह बनने के नजदीक है।

नई दिल्ली : टाटा समूह शेयर बाजार में हाल की भारी-गिरावट से एक बड़ी सीमा तक अप्रभावित है। नमक से लेकर साफ्टवेयर तक के कारोबार में लगा यह समूह बाजार में छह लाख करोड़ रुपए के मूल्यांकन को प्राप्त करने वाला देश का ऐसा पहला औद्योगिक समूह बनने के नजदीक है।
टाटा समूह की सभी 32 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को बढ़कर 5.90 लाख करोड़ रुपए हो गया जो देश की किसी भी अन्य कंपनी के मुकाबले अधिक है और दूसरे स्थान पर मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह के मुकाबले दोगुना है।
टाटा समूह का कुल बाजार मूल्यांकन देश की कम से कम तीन प्रमुख कंपनियों - मुकेश अंबानी के नेतृत्व आरआईएल समूह (करीब 2.75 लाख करोड़ रुपए), कुमार मंगलम बिड़ला के नेतृत्व वाली आदित्य बिड़ला समूह (करीब 1.45 लाख करोड़ रुपए) और अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह (62,000 करोड़ रुपए)- के कुल बाजार पूंजीकरण से अधिक है।
मजे की बात है टाटा समूह का बाजार मूल्यांकन पिछले एक साल में उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। पिछले तीन महीने में टाटा समूह का मूल्यांकन 15 प्रतिशत (80,000 करोड़ रुपए)से अधिक बढ़ा जबकि भारतीय शेयर बाजार का कुल मूल्यांकन इसी अवधि में करीब 10 प्रतिशत गिरा।
टाटा समूह का नेतृत्व में पिछले साल के अंत में रतन टाटा से सायरस मिस्त्री को हस्तांतरित हुआ। इस साल की शुरूआत से इसकी शेयर बाजार में हैसियत करीब एक लाख करोड़ रुपए ऊंची हुई। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.