खेल रत्न से नवाजे जाऐंगे नारंग

किसी कैलेंडर वर्ष में 15 से अधिक खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार नहीं दिया गया

[caption id="attachment_3698" align="alignnone" width="300" caption="गगन नारंग"][/caption]

नई दिल्ली। इस बार खेल दिवस, 29 अगस्त पर राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटील रिकार्ड 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करेंगी. राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने वाले निशानेबाज गगन नारंग को इस बार का राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान दिया गया है.

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखकर इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि की गई है. इससे पहले किसी कैलेंडर वर्ष में 15 से अधिक खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया.

खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद और द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के नामों की भी घोषणा की.

क्रिकेटर जहीर खान, राष्ट्रमंडल खेलों में टेनिस में स्वर्ण जीतने वाले सोमदेव देवबर्मन, फुटबाल खिलाड़ी सुनील छेत्री और बैड़मिंटन युगल खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा. वहीं

पूर्व फुटबाल खिलाड़ी शब्बीर अली को ध्यानचंद अवार्ड से नवाजा जाएगा.

खेल पुरस्कार मे राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार पाने वालों को पांच लाख रुपये, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है.  खिलाड़ी जिन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा उनमें-

राहुल बनर्जी- तीरंदाजी, प्रीजा श्रीधरन- एथलेटिक्स, विकास गौड़ा- एथलेटिक्स, ज्वाला गुट्टा- बैड़मिंटन, सुरंजय सिंह- मुक्केबाजी, जहीर खान- क्रिकेट, सुनील छेत्री- फुटबाल, आशीष कुमार- जिमनास्टिक, राजपाल सिंह- हॉकी, राजेश कुमार- कबड्डी, तेजस्वीनी सावंत- निशानेबाजी, वीर धवल खड़े- तैराकी, सोमदेव देवबर्मन- टेनिस, संजय कुमार- वॉलीबॉल, रवींद्र सिंह- कुश्ती, नायब सूबेदार काटुलू रविकुमार- भारोत्तोलन, वांगखेम संध्यारानी देवी- वुशू, प्रशांत करमाकर- तैराकी-पैरालम्पिक शामिल हैं.

द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वालों में- इनुकुर्थी वेंकटेश्वर राव- मुक्केबाजी, देवेद्र कुमार राठौर- जिमनास्टिक, रामफल- कुश्ती, कुंतल रॉय- एथलेटिक्स और राजेंद्र सिंह- हॉकी शामिल हैं.

ध्यानचंद पुरस्कार शब्बीर अली- फुटबाल, सुशील कोहली- तैराकी और राजकुमार- कुश्ती को दिया जाएगा.

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.