धोनी पर लगा 20,000 डॉलर का जुर्माना

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 20,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

चेन्नई : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 20,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। सुपर किंग्स ने आईपीएल-6 का यह मैच 14 रन से जीत लिया था। मैच समाप्ति पर रियायत को ध्यान में रखने के बावजूद सुपर किंग्स निर्धारित ओवर गति से दो ओवर पीछे पाए गए।
चूंकि वर्तमान आईपीएल संस्करण में यह उनकी पहली गलती है, इसलिए धीमी ओवर गति से सम्बंधित आईपीएल आचार संहिता के तहत धोनी पर 20,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.