सर्न की लीक वीडियो में गॉड पार्टिकल ढूंढने का दावा

वैज्ञानिकी जगत में अब तक का सबसे रहस्‍य सुलझने की राह नजर आने लगी है। घोषणा से कुछ घंटे पहले यूरोपियन आर्गेनाइजेशन फॉर न्‍यूक्लियर रिसर्च (सर्न) की कामयाबी का वीडियो लीक हो गया है, जोकि भूलवश वेबसाइट पर पोस्‍ट हो गया। इस वीडियो में हिग्‍स बोसोन पार्टिकल की खोज के बारे में उल्‍लेख किया गया है।

ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो
जेनेवा : वैज्ञानिकी जगत में अब तक का सबसे रहस्‍य सुलझने की राह नजर आने लगी है। घोषणा से कुछ घंटे पहले यूरोपियन आर्गेनाइजेशन फॉर न्‍यूक्लियर रिसर्च (सर्न) की कामयाबी का वीडियो लीक हो गया है, जोकि भूलवश वेबसाइट पर पोस्‍ट हो गया। इस वीडियो में हिग्‍स बोसोन पार्टिकल की खोज के बारे में उल्‍लेख किया गया है।
इस लीक हुए वीडियो में गॉड पार्टिकल ढूंढने का दावा किया गया है। जानकारी के अनुसार, गॉड पार्टिकल की खोज पर बुधवार को खुलासा होने का अनुमान है। इस खोज से दुनिया भर के वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खोज के बाद अब ब्रह्मांड के राज सुलझने की उम्‍मीद बंध गई है। सर्न के परमाणु महाप्रयोग के दौरान वैज्ञानिकों को यह कामयाबी हाथ लगी है और हिग्‍स बोसोन को खोज निकाला है।
जानकारी के अनुसार, इस खोज के बारे में आज ऐलान किया जा सकता है। अब हिग्‍स बोसोन के जरिये ब्रह्मांड के पार जाने का रास्‍ता निकलेगा। गौर हो कि हिग्‍स बोसोन को ही गॉड पार्टिकल का नाम दिया गया है। इस `ईश्‍वरीय कण` की खोज के बाद अब कई और रहस्‍यों के सुलझने की उम्‍मीद है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.