अमेरिकी प्रतिबंधों से बाहर नहीं भारत, चीन

अमेरिका ने भारत और चीन को 11 देशों की उस सूची में शामिल नहीं किया है, जिन्हें आर्थिक प्रतिबंधों से मुक्त रखा जाने वाला है। उन 11 देशों ने ईरानी तेल की अपनी खरीदी काफी कम की है।

वाशिंगटन : अमेरिका ने भारत और चीन को 11 देशों की उस सूची में शामिल नहीं किया है, जिन्हें आर्थिक प्रतिबंधों से मुक्त रखा जाने वाला है। उन 11 देशों ने ईरानी तेल की अपनी खरीदी काफी कम की है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक बयान के अनुसार, प्रतिबंधों से मुक्त रखे गए देशों में जापान, और 10 यूरोपीय देश- बेल्जियम, चेक गणराज्य, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, इटली, नीदरलैंड, पोलैंड, स्पेन और ब्रिटेन शामिल हैं।

 

विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को कांग्रेस में कहा कि इन देशों का यह कदम आसान नहीं थीं। उन्हें ऐसे नाजुक समय में अपनी ऊर्जा जरूरतों पर पुनर्विचार करना पड़ा और ईरानी तेल के विकल्प तलाशना पड़ा, जब दुनिया की अर्थव्यवस्था एक नाजुक दौर से गुजर रही है। क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका, साझेदारों के एक ऐसे अभूतपूर्व अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है, जिसने ईरानी प्रशासन के रवैए में बदलाव के लिए उस पर भारी दबाव बनाया है।

 

भारत, चीन और दक्षिण कोरिया के अलावा ईरानी तेल के नौ अन्य प्रमुख आयातकर्ताओं को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। इस घोषणा के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देने वाले विदेश विभाग के एक अधिकारी ने इन देशों के नाम तो नहीं लिए, लेकिन उसने कहा कि अमेरिका भारत, चीन और दक्षिण कोरिया के साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रहा है।

 

अधिकारी ने कहा कि हम यह सुनने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि वे देश हमें क्या संदेश दे पाते हैं, या देना चाहते हैं। धिकारी ने कहा कि प्रमुख तेल आयातक, ईरानी तेल से दूरी बनाने के मामले में जापान को एक उदाहरण के तौर पर ले सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि जापान ने 2011 के उत्तरार्ध में ईरानी तेल की खरीदी में 15 से 22 प्रतिशत तक की कटौती की है।

(एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.