जापान में भारी हिमपात, 55 मरे

उत्तरी जापान में कई हफ्तों से जारी भारी हिमपात के कारण बर्फ की चट्टान ढह जाने से कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई। उधर भारी हिमपात से यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

 

टोक्‍यो : उत्तरी जापान में कई हफ्तों से जारी भारी हिमपात के कारण बर्फ की चट्टान ढह जाने से कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई। उधर भारी हिमपात से यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

 

आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि हाल के वर्षों में देश की सबसे ज्यादा कड़कड़ाकी ठंड में सड़कों या छतों से बर्फ हटाते समय 43 लोगों की मौत हुई जबकि सात अन्य लोगों की मौत बर्फ के भारी खंडों के इमारतों या अन्य आधारभूत ढांचों से नीचे गिरने से हुई।

 

उत्तरी अकीता प्रांत में बर्फ की चट्टान गिरने से चार लोगों की मौत हुई। स्थानीय पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय पुलिस और बचावकर्ताओं ने आज खोजबीन करते हुए यह जानने की कोशिश की कि कोई और व्यक्ति बर्फ में न दबा हो।

(एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.